Skip to main content

MP Headlines

नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली

रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान 2.0 के तहत दिनांक 22.7.2026 को जन-जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय से रैली का शुभारंभ हुआ जो जिला न्यायालय, कालिका माता मंदिर होकर महाविद्यालय तक आयेाजित की गई, जिसमें नव प्रवेशित विद्यार्थीयो ने नशा मुक्ति के नारे लिखी हुई तखतिया लेकर रैली मे सहभागिता की।

नशामुक्ति रैली का स्वागत कक्षा एलएल.बी प्रथम वर्ष  के छात्र चेतन गुर्जर, सिद्ध राज बाबेल एवं मित्र मंडल द्वारा पुष्पवर्षा से किया गया। उक्त रैली का सफल संचालन व्याख्याता श्रीमती रंजू शर्मा एवं सहयोगी व्याख्याता श्रीमती अर्चना धाकड़ ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines