MP Headlines

सैलाना में आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया

सैलाना। सैलाना नगर में आजादी का 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।नगर के  सभी शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यालय प्रमुख द्वारा झंडा फहराया गया।

स्थानीय बस स्टैंड चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना के तत्वावधान में पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने वरिष्ठजनों कांग्रेस पार्टीजनों के बीच तिरंगा ध्वज लहराया। तत्पश्चात पूर्व विधायक गेहलोत सहित सभी ने महात्मा गांधीजी के चित्र पुष्प अर्पित किए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन बृजेश चौधरी ने किया।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत,श्री राम चौधरी,हनी गेहलोत, गिरधारीलाल पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार,विजय डोशी,भुरामल तातेड़,महेंद्र शुक्ल, शांतिलाल पाटीदार, कांतिलाल संघवी, अशोक चण्डालिया,किशोर पाटीदार, जगदीश पाटीदार कुंटल, साहब, अरविंद मुरेरा ,रामेश्वर पाटीदार, गंगाराम कसेरा, वर्धमान राठौर,दिलीप डामोर, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सुनीता पाठक पार्षद राधा बद्रीलाल काग,कृष्णा रामप्रसाद चंदेल,मीरा राजेश पाटीदार, पुष्पा राठौड़ ,मंगलेश कसेरा,सहित कांग्रेस पार्षद उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन मंगलेश कसेरा एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने माना।

सैलाना विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार के द्वारा झंडा फहराया गया।

नगर परिषद सैलाना में अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला , उपाध्यक्ष पार्षद गण गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में परंपरागत झंडा वंदन हुआ।

भाजपा द्वारा दीनदयाल मार्केट में झण्डा फहराया। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम श्री जैन, पुलिस थाना सैलाना में उप निरीक्षक रमेश शारश्वत , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ आरसी कोली,ने व जल संसाधन कार्यालय में एसडीओ सत्येन्द्र यादव, द्वारा झंड़ा फहराया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर परंपरा गत स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली, जिसमें सबसे आगे बैंड पर देशभक्ति तराने गाए जा रहे थे। स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी नगर में भ्रमण कर मुख्य कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची, जहां जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल ने झंडा राष्ट्र ध्वज फहराया।

कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधायक कमलेश्वर डोडियार, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, एसडीएम मनीष जैन, एसडीओपी नीलम बघेल द्वारा मार्च पास्ट का निरीक्षण किया । यहाँ स्कूली  बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीता चारेल , मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पार्षद विशाल धभाई, ,सहित प्रशासनिक अधिकारी, कैलाश कन्नौज तहसीलदार सैलाना,एसडीओपी नीलम बघेल, जनपद सीईओ गोरधन मालवीय सहित अन्य विभाग के प्रमुख व जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मंडी प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर
उच्च अंक अर्जित करनेवाले बच्चों को  कक्षा 10 और 12 में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी सहित नगर के पत्रकार गणों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp