MP Headlines

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

सैलाना। युवा भारत की संकल्पना  के साथ आधुनिक भारत की नींव रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जन्म जयंती  ब्लॉक कांग्रेस सैलाना द्वारा सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर मनाई।

पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने सैलाना विधानसभा के कांग्रेस जनों के बीच स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प माला समर्पित कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया, वहीं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार वं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए, एवं उनके सद विचार एवं कार्यों पर चलने का संकल्प लिया।

कांग्रेस जनों द्वारा इस कार्यक्रम में राजीव गांधी अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव गांधी  का नाम रहेगा। नारो के साथ पूर्व विधायक गेहलोत सहीत सभी कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल की अनेक सौगातो पर भी चर्चाएं की।

गरीबों पिछड़ों के प्रति अपनी भावनाऐ रखने वाले देश के जननायक स्व. राजीव गांधी ने देश की जनता लिये भारत को डिजिटल इंडिया की सौगात देने का कार्य किया,वे युवाओं के मार्गदर्शक, युवाओं को 18 वर्ष की उम्र मे मतदान का अधिकार देने वाले, जैसे अनेको कार्य किये।जो आज भी विद्यमान है।

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत, युवा नेता हनी गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, श्रीराम चौधरी, बद्रीलाल काग राधेश्याम  पाटीदार, जगदीश कुमावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर, रामजी बाजना, विमल मांडोत, संजय भंडारी, गणेश पाटीदार, संजय मांडोत, महेंद्र शुक्ला, किशोर पाटीदार, राहुल बुछ, सुनील कसेरा, दिलीप डामोर, लाल कुमावत, दिलीप कुमावत, अजय परिहार, महेश सांवरिया, देवेंद्र सोलंकी, , पार्षद मंगलेश कसेरा, राजेश पाटीदार सहित कांग्रेसजन गेहलोत परिवार समर्थक उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp