रतलाम 10 सितंबर 2024/जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई इस दौरान 44 आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर आवेदकों से सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव तथा एसडीएम श्री अनिल भाना ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
जनसुनवाई में सैलाना के डॉ दिशांत चंडालिया ने आवेदन दिया कि उनके नेहरू मार्ग स्थित मकान की पूर्व दिशा में स्थित दीवार का कुछ हिस्सा नगर के एक अन्य व्यक्ति द्वारा बगैर अनुमति के रातों-रात गिराकर जबरन कब्जा करके अवैध पक्का निर्माण कर लिया गया है। इस संबंध में आवेदक द्वारा आपत्ती लेने पर सामने वाले व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज तथा धमकी दी गई है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया है।

ग्राम असावती के कन्हैयालाल पिता भेरूलाल ने वर्ष 2002 में अपनी कृषि भूमि में लगाए सागवान के पौधे विक्रय करने की अनुमति मांगी, आवेदन पर तहसीलदार जावरा का प्रतिवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
आलोट के ग्राम पिपलिया मारू निवासी श्यामलाल पिता रामचंद्र ने आवेदन दिया कि वह गांव में वर्षों से दुकान बनाकर उसमें व्यवसाय कर रहे हैं, रंजिश रखने वाले गांव के व्यक्ति जबरन श्यामलाल और उसके पिता को दुकान से बैदखल करना चाहते है, अन्य व्यक्तियों को सूचना पत्र नहीं दिया गया है परंतु रंजिश के कारण उसकी दुकान को तोड़ने का आदेश तहसीलदार द्वारा दिया गया है। तहसीलदार द्वारा समानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा मौखिक रूप से तहसीलदार द्वारा दुकान तोड़ने का आदेश दिया गया है। दोनों दिव्यांग पिता पुत्रों ने अपनी दुकान को बचाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर आवश्यक जानकारी एवं कार्रवाई हेतु एसडीएम आलोट को निर्देशित किया गया।

तहसील ताल के ग्राम पीपल खेड़ी निवासी अमराजी गुर्जर ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि को अन्य के नाम से कर दिया गया है। कार्रवाई के लिए आलोट एसडीएम को निर्देशित किया गया।
आलोट के ही ग्राम खजूरी देवड़ा निवासी श्रवण नाथ ने तहसीलदार आलोट द्वारा दबाव के चलते भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्रवाई कर शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के संबंध में उचित जांच कर कार्रवाई हेतु आवेदन दिया। आवेदन पर कार्रवाई के लिए आलोट एसडीएम को दिशा निर्देशित किया गया।

तीन अतिथि शिक्षकों गोपाल सिंह भाटी, माया धामनोदिया तथा ईश्वरलाल हारी ने आवेदन दिया कि उन्होंने नवंबर 2023 से अप्रैल 24 तक अतिथि शिक्षक वर्ग एक के पद पर जावरा के सीएम राइस स्कूल में अध्यापन कार्य किया था। उनका नाम पोर्टल पर ऑनलाइन नहीं किया गया और उनका 6 महीने का मानदेय आज तक नहीं प्रदान किया गया। आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए।
- पार्टी के जयघोष के साथ दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापनरतलाम, 23 मई । शनिवार को जेएमडी स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन पार्टी के जयघोष के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 5 सत्रो में बूथ प्रबंधन से लेकर देश की चुनौतियों तक चर्चा हुई । वक्ताओं…
- टीएस कार्य में देरी को लेकर सरपंच प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापनसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना जनपद पंचायत सैलाना में ग्राम पंचायत उण्डेर की पेयजल टंकी एवं टीएस कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिया गिरा को आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत उण्डेर में टंकी एवं टीएस से जुड़े…
- अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 पेटी मदिरा एवं इनोवा वाहन जप्तरतलाम 23 मई /कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.सी. केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध जिले में सघन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि लगभग 7:30…
- सैलाना के नवागत बीईओ जी.आर. दडिंग का अजाक्स ने किया सम्मानसैलाना/रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी अधिकारी संघ (अजाक्स) जिला रतलाम द्वारा संघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व संभागीय महासचिव जी.आर. दडिंग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सैलाना पद पर पदस्थ होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अजाक्स पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दडिंग का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल…
- खाटू श्याम मंदिर में पंचम पाठ उत्सव 25 मई को, होंगे भव्य धार्मिक आयोजनसैलाना। नगर के कीर्ति विहार कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा श्याम का पंचम पाठ उत्सव पर्व सोमवार 25 मई को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से…
- “टैक्स पूरा, पानी गंदा”: सैलाना में दूषित जल सप्लाई पर फूटा जनता का गुस्सा, सीएमओ पहुंचे मौके परसैलाना। रतलाम जिले की नगर परिषद सैलाना द्वारा नगर के अधिकांश वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई होने से आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी के बीच दूषित पानी की समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष ई वार्ड क्रमांक-4 में नलों से…
- विविधता संरक्षण, स्थानीय उपायों से ही वैश्विक समाधान संभव”सैलाना। सैलाना ब्लॉक के ग्राम जांबूकुडी में अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस 2026 के अवसर पर वाग्धारा व कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठन के नेतृत्व में “आदिवासी पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति संरक्षण पर संवाद” विषयक सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन 22 मई 2026 को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों के पारंपरिक ज्ञान, स्थानीय संसाधनों एवं…
- सैलाना शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा का संचार गोविन्दराम दंडिग ने संभाला बीईओ का पदभार,कहा— “कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी” सैलाना। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सैलाना में शुक्रवार दोपहर प्रशासनिक गरिमा और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच नवागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोविन्दराम दंडिग ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पूर्व बीईओ संजय नारमदेव ने उन्हें कार्यालय का चार्ज सौंपते हुए विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।…
- भोपाल महासम्मेलन जा रहे रोजगार सहायकों की सड़क दुर्घटना में घायल चौथे सहायक सचिव चोकसिंह डामोर ने भी तोड़ा दमसैलाना/रतलाम। विगत दिनों भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे सैलाना जनपद क्षेत्र के रोजगार सहायक सचिवों से भरे टेंपो ट्रेक्स वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस भीषण सड़क हादसे में वाहन में सवार कुल 11 सहायक सचिव घायल हुए थे। दो…
- 2 साल से नक्सलवादी क्षेत्र में पदस्थ 59 सब इंस्पेक्टरों का किया तबादला, 59 एसआई फिर नक्सल क्षेत्र में पदस्थ, रतलाम जिले के दो उप निरीक्षक के नाम शामिलभोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय व्दारा नक्सल प्रभावित जिलों बालाघाट और मंडला में लंबे समय से तैनात 2 साल की अवधि पूरी कर चुके 59 सब इंस्पेक्टरों को नक्सल क्षेत्र से हटाकर दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनके स्थान पर 59 नए एसआई को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है।…
- जावरा में कांग्रेस का शक्ति शंखनाद: ‘एक जाजम, एक संकल्प’ के साथ चुनावी रण में उतरने का बिगुलसैलाना/रतलाम। जिले के जावरा में आज शुक्रवार को जावरा स्थित अंबिका रिसोर्ट में आज रतलाम जिला कांग्रेस समन्वय समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण, रणनीतिक और ऊर्जा से भरपूर बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के…
- लोक सेवा गारंटी अधिनियम पर सैलाना में ऐतिहासिक पहल : प्रशासन, मीडिया और आमजन एक मंच पर, समयबद्ध सेवाओं के संकल्प के साथ जागरूकता कार्यशाला संपन्नसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना तहसील कार्यालय सभागृह में आज गुरुवार को शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ आमजन तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे, इसी उद्देश्य को लेकर तहसील कार्यालय सैलाना में मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 विषयक एक अत्यंत प्रभावशाली एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया…
- भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग पर दो दिवसीय आयोजन श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे होगारतलाम 21 मई 2026/ जे.एम.डी पैलेस स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे 22 व 23 मई को भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत हो रहे इस आयोजन मे दो दिनों के दौरान 12 सत्र होंगे। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। भाजपा…
- विधायक कमलेश्वर डोडियार अब करेंगे LLM: देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी NLIU भोपाल में मिला प्रवेश, संविधान और प्रशासनिक विधि पर करेंगे रिसर्च…..रतलाम/भोपाल। सैलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक बार फिर अपनी अलग पहचान कायम करते हुए देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLIU) भोपाल में एलएलएम (LLM) के लिए प्रवेश हासिल किया है। विधायक डोडियार ने देश की कठिन मानी जाने वाली CLAT PG परीक्षा उत्तीर्ण कर NLIU भोपाल के LLM in Constitutional…
- सैलाना में फिर बेखौफ चोरों का आतंक, शत्रुंजय ज्वेलर्स पर धावास्टेट बैंक और जैन मंदिर के पास मुख्य बाजार में लाखों रुपए के सोने,चाँदी आभुषण ले गए, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस, सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आने से व्यापारियों और नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया है। नगर के सदर बाजार स्थित मुख्य मार्ग…
- भोपाल महा सम्मेलन जाते समय दर्दनाक हादसा: रतलाम के तीन सहायक सचिवों की मौत, मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणारतलाम/देवास। भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महापर्व एवं राज्य स्तरीय महा सम्मेलन में शामिल होने जा रहे रतलाम जिले के सहायक सचिवों का वाहन बुधवार तड़के भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा देवास बायपास स्थित ग्राम बैरागढ़ के समीप रात्रि लगभग 3 बजे हुआ, जिसमें तीन सहायक सचिवों की दर्दनाक…
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 01 करोड़ 10 लाख की राहत राशि का चैक परिवार जनों को किया प्रदानमंदसौर। दिनांक 20.05.26 । जिला मंदसौर में पदस्थ कर्मचारी स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री शांतिलाल चौधरी के निधन उपरांत उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 01 करोड़ 10 लाख की राहत राशि का किया गया भुगतान, पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद विनोद कुमार मीना द्वारा परिवारजन को चेक प्रदाय किया गया…
- सुलभ सुशासन दिवस पर किसानों को मिली बड़ी राहत नामांतरण के बाद तहसील सैलाना में 17 हितग्राहियों को वितरित हुई अद्यतन खसरा नकलसैलाना/रतलाम। रतलाम जिला कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा दिनांक 16 मई 2026 को आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना अरुण जैन के मार्गदर्शन में तहसीलदार कुलभूषण शर्मा के नेर्तत्व में तहसील सैलाना में “सुलभ सुशासन दिवस” के अंतर्गत सराहनीय पहल की गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम…
- पेसा मोबिलाइजरों की छंटनी पर विधायक डोडियार ने सरकार से सेवाएं बहाल करने की मांग कीभोपाल / रतलाम/ सैलाना।मध्यप्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में कार्यरत हजारों पेसा ग्राम सभा मोबिलाइजरों को सेवामुक्त किए जाने के आदेश के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पंचायत राज संचालनालय भोपाल द्वारा 18 मई 2026 को जारी आदेश में प्रदेश के 20 जिलों की ग्राम पंचायतों में कार्यरत पेसा मोबिलाइजरों…
- भोपाल धरने पर जा रहे सहायक सचिवों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, कई गंभीर घायलसैलाना।देवास/भोपाल। 20 मई 2026। भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे, रतलाम जिले के सैलाना छेत्र के सहायक सचिवों से भरी एक तूफान वाहन बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार देवास के आसपास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पीछे से तूफान वाहन को जोरदार…
Author: MP Headlines












