रतलाम 10 सितंबर 2024/जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई इस दौरान 44 आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर आवेदकों से सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव तथा एसडीएम श्री अनिल भाना ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
जनसुनवाई में सैलाना के डॉ दिशांत चंडालिया ने आवेदन दिया कि उनके नेहरू मार्ग स्थित मकान की पूर्व दिशा में स्थित दीवार का कुछ हिस्सा नगर के एक अन्य व्यक्ति द्वारा बगैर अनुमति के रातों-रात गिराकर जबरन कब्जा करके अवैध पक्का निर्माण कर लिया गया है। इस संबंध में आवेदक द्वारा आपत्ती लेने पर सामने वाले व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज तथा धमकी दी गई है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया है।

ग्राम असावती के कन्हैयालाल पिता भेरूलाल ने वर्ष 2002 में अपनी कृषि भूमि में लगाए सागवान के पौधे विक्रय करने की अनुमति मांगी, आवेदन पर तहसीलदार जावरा का प्रतिवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
आलोट के ग्राम पिपलिया मारू निवासी श्यामलाल पिता रामचंद्र ने आवेदन दिया कि वह गांव में वर्षों से दुकान बनाकर उसमें व्यवसाय कर रहे हैं, रंजिश रखने वाले गांव के व्यक्ति जबरन श्यामलाल और उसके पिता को दुकान से बैदखल करना चाहते है, अन्य व्यक्तियों को सूचना पत्र नहीं दिया गया है परंतु रंजिश के कारण उसकी दुकान को तोड़ने का आदेश तहसीलदार द्वारा दिया गया है। तहसीलदार द्वारा समानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा मौखिक रूप से तहसीलदार द्वारा दुकान तोड़ने का आदेश दिया गया है। दोनों दिव्यांग पिता पुत्रों ने अपनी दुकान को बचाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर आवश्यक जानकारी एवं कार्रवाई हेतु एसडीएम आलोट को निर्देशित किया गया।

तहसील ताल के ग्राम पीपल खेड़ी निवासी अमराजी गुर्जर ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि को अन्य के नाम से कर दिया गया है। कार्रवाई के लिए आलोट एसडीएम को निर्देशित किया गया।
आलोट के ही ग्राम खजूरी देवड़ा निवासी श्रवण नाथ ने तहसीलदार आलोट द्वारा दबाव के चलते भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्रवाई कर शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के संबंध में उचित जांच कर कार्रवाई हेतु आवेदन दिया। आवेदन पर कार्रवाई के लिए आलोट एसडीएम को दिशा निर्देशित किया गया।

तीन अतिथि शिक्षकों गोपाल सिंह भाटी, माया धामनोदिया तथा ईश्वरलाल हारी ने आवेदन दिया कि उन्होंने नवंबर 2023 से अप्रैल 24 तक अतिथि शिक्षक वर्ग एक के पद पर जावरा के सीएम राइस स्कूल में अध्यापन कार्य किया था। उनका नाम पोर्टल पर ऑनलाइन नहीं किया गया और उनका 6 महीने का मानदेय आज तक नहीं प्रदान किया गया। आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए।
- महाशिवरात्रि पर सैलाना के शिवालय रोशनी से जगमगाए, नीलकंठ महादेव की निकली बारातकेदारेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सैलाना। महाशिवरात्रि पर्व पर सैलाना नगर व क्षेत्र शिवमय हो उठा। नगर के बांसवाड़ा रोड स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर एवं गोविंद कुंड पर स्थित शनिदेव मंदिर गोविंद कुंड को मंदिर समिति द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते शिवालय श्रद्धालुओं के लिए आस्था…
- महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब: विशाल छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत, तीन क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का वितरणसैलाना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सैलाना नगर श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर के शिव भक्तों एवं रतलाम की भक्तन की बावड़ी से प्रारंभ होकर केदारेश्वर महादेव तीर्थ तक पहुंचने वाली विशाल छड़ी पैदल यात्रा ने अपने 34 वे वर्ष भी आईं जिसका नगर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों…
- मांगल्य मन्दिर धर्म क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग – मातृ–पितृ पूजनरतलाम / 14 फरवरी / मातृ–पितृ पूजन दिवस एवं महाशिवरात्रि महापर्व के पावन उपलक्ष्य में मांगल्य मन्दिर धर्म क्षेत्र पर 15 फरवरी, रविवार को एक भव्य एवं संस्कारमय आध्यात्मिक उत्सव होगा। इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग पूजन हेतु पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण तथा मातृ–पितृ पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभिमंत्रित रुद्राक्ष का…
- शिवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में हज़ारो की संख्या में दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकली साफा रैली…केसरिया ध्वज हाथों में थामे जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ शामिल हुई मातृशक्ति… रतलाम। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर की जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा साफा रैली निकाली गई। रैली ने 4 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की, रैली में डीजे की धून पर…
- दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना में उपकरण वितरण शिविर सम्पन्नसैलाना। शनिवार को जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष उपकरण वितरण शिविर का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक नरेंद्र पासी…
- कालिका माता मंदिर तोरणद्वार हादसा, विधायक ने शासन को भेजी शिकायत ; सैलाना नगर परिषद के सीएमओ पद को लेकर भी उठाए सवालसैलाना। सैलाना नगर में कालिका माता मंदिर के तोरणद्वार निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रतलाम, श्रम आयुक्त…
- 2027 की जनगणना देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगीजनगणना 2027 के प्रथम चरण मे 1 मई से 30 मई 2026 तक मकानों की गणना की जाएगीकलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित रतलाम। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव,पीओ…
- सैलाना में हादसे के बाद सक्रिय प्रशासन: सीएमओ मनोज शर्मा ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का जाना हालसैलाना। गुरुवार को नगर के कालिका माता रोड पर निर्माणाधीन तोरण द्वार हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। हादसे की सूचना मिलते ही सैलाना नगर परिषद के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में चल रही वीडियो कॉन्फ्रेंस को बीच में छोड़कर तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।…
- कांग्रेस सत्ता में आने के किसी भी नाजायज तरीके के पक्ष में नहीं, मीनाक्षी नटराजनसैलाना। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का स्पष्ट मत हैं कि कांग्रेस सत्ता में आने के गैर वाजिब तरीके से कोसों दूर रहती हैं। हम बहुत ही सुनियोजित तरीके से गांव गांव जा कर जनता से जुड़ रहे हैं। पूरे देश के 550 जिलों में रतलाम के जिलाध्यक्ष हर्षविजय…
- श्रम संगठनों की देशव्यापी हड़तालरतलाम । श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे। हड़ताल में मुख्य रूप से 4 श्रम संहिताओं को खत्म करने,नौकरी की हायर एंड फायर नीति के विरोध…
- भाजपा ने नाम ही नहीं बदला अपितु मनरेगा रूपी हक भी छिना-मीनाक्षी नटराजनभाजपा के पास मुद्दों से भटकाने का काम-हर्षविजय गेहलोत सैलाना। कांग्रेस द्वारा जनहित मे लागु की गईं नीतियों को भाजपा द्वारा बदलाव के नाम पर हटाया जा रहा है। आजादी के बाद कांग्रेस द्वारा जंहा हरित क्रांति के तौर पर किसानो के हित मेअनेक योजनाऐ लागु लागु की गईं वही जनहित से जुड़े हक (अधिकार)…
- निर्माणाधीन स्वागत द्वार भरभराकर गिरा, तीन मजदूर घायल — बड़ा हादसा टलासैलाना/ रतलाम। रतलाम जिले के सैलाना नगर के मेंन रोड से लगे कालिका माता रोड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माणाधीन स्वागत द्वार की सेंटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय करीब 12 से 15 मजदूर बीम में सीमेंट-कंक्रीट भरने का काम कर रहे थे। अचानक सेटिंग गिरने से मौके…
- अमरपुरा कला में सर्वसम्मति से गठित हुई ग्राम कांग्रेस कमेटीसैलाना/रतलाम। रावटी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत एवं रावटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र गरवाल के मार्गदर्शन तथा मरगुल पंचायत सरपंच एतरिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अमरपुरा कला में कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। यह गठन समस्त ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर ग्राम…
- जनसुनवाई में 97 आवेदन पर हुई सुनवाईरतलाम 10 फरवरी /कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कक्ष में अधिक समय से लंबित आवेदनो पर सुनवाई की एवं कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 97 आवेदन प्राप्त हुए।…
- गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तकरतलाम 10 फरवरी/उप सचिव म.प्र. शासन खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के आदेशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-2027 में गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन करने हेतु जिला उपार्जन समिति के प्रस्ताव के आधार पर अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जिले में पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए है। किसानों का पंजीयन 7 फरवरी…
- पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सैलाना में विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभएसडीओपी नीलम बघेल ने की अपील – हर पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से कराए स्वास्थ्य परीक्षण सैलाना। पुलिस जवान और अधिकारी यदि शारीरिक रूप से स्वस्थ, चुस्त और मानसिक रूप से सुदृढ़ हों, तभी वे अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करते हुए जनसेवा को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते…
- रतलाम ( सरवन थाना ) पुलिस की बड़ी सफलता तकनीक की मदद से खोजे गए गुमशुदा मोबाइल, लौटाई चेहरों की मुस्कानरतलाम/ सरवन आधुनिक दौर में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन ही नहीं, बल्कि आमजन के दैनिक जीवन और आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए रतलाम जिले के थाना सरवन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 06 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों…
- पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नांदलेटा का राज्य स्तरीय सर्वे, शिक्षा गुणवत्ता में उत्कृष्ट उपलब्धिसैलाना / नांदलेटा। भारत सरकार द्वारा शासकीय शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के उद्देश्य से संचालित स्कूल सर्टिफिकेट योजना (ACER) के अंतर्गत रतलाम जिले के चयनित 8 विद्यालयों में से पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नांदलेटा का राज्य स्तरीय सर्वे संपन्न हुआ। राज्य स्तर से नियुक्त सर्वेक्षक श्री दिशेंद्र रायकवार द्वारा…
- सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय अनुभव साझाकरण एवं सम्मान कार्यशाला का आयोजनसैलाना/बाजना। रतलाम जिला जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त के निर्देशन में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय अनुभव साझाकरण एवं सम्मान कार्यशाला का आयोजन माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, बाजना (रतलाम) में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जनजातीय कार्य विभाग से सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह एवं सहायक…
- पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने रैली निकालकर किया हल्ला बोलरैली व ज्ञापन ई-अटेंडेंस व पुरानी पेंशन को लेकर आंदोलन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम रतलाम। अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, रतलाम के तत्वावधान में जिला स्तरीय रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष श्री भरत पटेल के…
Author: MP Headlines





































