भोपाल। मध्यप्रदेश के रतलाम सामान्य वनमंडल में स्थित सैलाना खरमोर पक्षी अभयारण्य में से शिकारवाड़ी का 304.350 हेक्टेयर या 3.043 वर्ग किमी क्षेत्र हटा दिया है। अब नए सैलाना पक्षी अभयारण्य में शिकारबाड़ी का 50.22 हेक्टेयर, ग्राम शेरपुर का 90.161 हेक्टेयर तथा वनखंड पुन्याखेड़ी को मिलाकर 1394.161 हेक्टेयर या 13.94 वर्ग किमी शामिल रहेगा। हटाए गए क्षेत्र में अब किसान अपनी भूमि का क्रय- विक्रय कर सकेंगे।
यह अभयारण्य 1983 में घोषित किया गया था, लेकिन अब 41 साल बाद इस क्षेत्र में से तीन किलोमीटर का क्षेत्र हटा दिया गया है। शासन व्दारा अभयारण्य के संशोधित क्षेत्र में खरमोर पक्षी को संरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। वहीं खरमोर पक्षी प्रजनन केंद्र भी बनाना प्रस्तावित है।
मध्यप्रदेश के नये वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने अपने पदभार सँभालने के बाद रतलाम जिले के आदिवासी विधानसभा क्षेत्र सैलाना के उन किसानों के चेहरे पर ख़ुशी ला दी थी जिनकी जमीन खरमोर अभरायण की परिधि मे आ गई थी। मंत्री श्री रावत ने पद ग्रहण करने के बाद इन किसानों की जमीन को अभ्यारण से बाहर करने वाली फ़ाइल पर हस्ताक्षर किये थे।

यह अभ्यारण रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में आता है और करीब 250 किसानों की करीब 300 हेक्टेयर जमीन इस अभ्यारण की परिधि में थी। वहां के आदिवासी किसान कई वर्ष से इस जमीन को अभ्यारण से मुक्त करने की मांग कर रहे थे। मंत्री श्री रावत ने सबसे पहले इसी समस्या को हल किया और पद संभालने के बाद सबसे पहले खरमोर अभ्यारण के भीतर आने वाले किसानों की जमीन को बाहर करने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए थे।
- सैलाना न्यायालय का अहम फैसला: मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दो आरोपियों को एक-एक वर्ष की सजासैलाना। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सैलाना श्री मोहित परसाई ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देकर एक-एक वर्ष के सश्रम कारावास तथा 500-500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण के अनुसार ग्राम बरोटी, थाना बाजना निवासी रामसिंह पिता मोती देवदा…
- बोदीना से सांवलिया सेठ तक निकलेगी 6 दिवसीय पदयात्रा, 18 अगस्त से होगा शुभारंभ
सैलाना। प्रतिवर्ष अनुसार रतलाम जिले के ग्राम बोदीना (मध्य प्रदेश) से राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया तक 6 दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा लगातार चौथे वर्ष आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पैदल प्रस्थान… - “सैलाना की पहचान को मिले सम्मान: शिवगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम ‘सैलाना रोड शिवगढ़’ करने की तेज हुई मांग”13 किलोमीटर दूर स्थित तहसील मुख्यालय के आधार पर क्षेत्रवासियों ने भारतीय रेलवे की परंपरा का हवाला देते हुए नाम परिवर्तन की उठाई मांग सैलाना। रतलाम–बांसवाड़ा–डूंगरपुर रेल लाइन पर स्थित शिवगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “सैलाना रोड शिवगढ़” किए जाने की मांग अब क्षेत्रवासियों की प्रमुख जनभावना बनती जा रही है। इस संबंध में…
- सैलाना पुलिस का 15 दिवसीय ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, जनता से मांगा सहयोगसैलाना। युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सैलाना अनुविभागीय पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशीले…
- मानसिक स्वास्थ, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजनरतलाम। कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में दिनांक 15/07/2026 को मानसिक स्वास्थ, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप डॉ. निर्मल जैन मनोरोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थीयों को मानसिक स्वास्थ्य, के प्रति जागरूक करना था। जिसमें मुख्य वक्ता…
- सूखा व अल्प वर्षा की आशंका को देखते हुए किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएंप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रतलाम 15 जुलाई 2026/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा रतलाम जिले को अलनीनो से प्रभावित जिलों में घोषित किया गया है। अलनीनो के कारण रतलाम जिले में अल्प वर्षा व सूखा की स्थिति…
- वृद्धजनों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बीपीएल वृद्धजन कर सकते हैं आवेदन रतलाम 15 जुलाई 2026/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया है कि वृद्धजनों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे महिला एवं पुरुष,…
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप की संगोष्ठी आयोजित, नई नगर इकाई की घोषणासैलाना, 14 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सैलाना इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर मंगलवार को एकलव्य मॉडल स्कूल के ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह सेमलिया, मुख्य अतिथि दिलीप खड़िया, एकलव्य मॉडल स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल और आर्यन पुरोहित मंच…
- “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान का सैलाना में शुभारंभ, एकलव्य विद्यालय से निकली जनजागरूकता रैली
सैलाना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित किए जा रहे “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस द्वारा शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से जनजागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत… - सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का तबादला, मनीष जैन संभालेंगे जिम्मेदारीबेहतरीन कार्यशैली और जनसुनवाई से कुलभूषण शर्मा ने छोड़ी अमिट छाप सैलाना। रतलाम जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी प्रशासनिक तबादला आदेश के तहत जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का स्थानांतरण रतलाम शहर तहसील में कर दिया गया है।…
Author: MP Headlines













