भोपाल। मध्यप्रदेश के रतलाम सामान्य वनमंडल में स्थित सैलाना खरमोर पक्षी अभयारण्य में से शिकारवाड़ी का 304.350 हेक्टेयर या 3.043 वर्ग किमी क्षेत्र हटा दिया है। अब नए सैलाना पक्षी अभयारण्य में शिकारबाड़ी का 50.22 हेक्टेयर, ग्राम शेरपुर का 90.161 हेक्टेयर तथा वनखंड पुन्याखेड़ी को मिलाकर 1394.161 हेक्टेयर या 13.94 वर्ग किमी शामिल रहेगा। हटाए गए क्षेत्र में अब किसान अपनी भूमि का क्रय- विक्रय कर सकेंगे।
यह अभयारण्य 1983 में घोषित किया गया था, लेकिन अब 41 साल बाद इस क्षेत्र में से तीन किलोमीटर का क्षेत्र हटा दिया गया है। शासन व्दारा अभयारण्य के संशोधित क्षेत्र में खरमोर पक्षी को संरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। वहीं खरमोर पक्षी प्रजनन केंद्र भी बनाना प्रस्तावित है।
मध्यप्रदेश के नये वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने अपने पदभार सँभालने के बाद रतलाम जिले के आदिवासी विधानसभा क्षेत्र सैलाना के उन किसानों के चेहरे पर ख़ुशी ला दी थी जिनकी जमीन खरमोर अभरायण की परिधि मे आ गई थी। मंत्री श्री रावत ने पद ग्रहण करने के बाद इन किसानों की जमीन को अभ्यारण से बाहर करने वाली फ़ाइल पर हस्ताक्षर किये थे।

यह अभ्यारण रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में आता है और करीब 250 किसानों की करीब 300 हेक्टेयर जमीन इस अभ्यारण की परिधि में थी। वहां के आदिवासी किसान कई वर्ष से इस जमीन को अभ्यारण से मुक्त करने की मांग कर रहे थे। मंत्री श्री रावत ने सबसे पहले इसी समस्या को हल किया और पद संभालने के बाद सबसे पहले खरमोर अभ्यारण के भीतर आने वाले किसानों की जमीन को बाहर करने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए थे।
- होली, धुलेंडी एवं रमजान को लेकर वार्ड क्रमांक 2 में सद्भावना की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न
सैलाना। एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में रविवार देर शाम स्थानीय वार्ड क्रमांक 2 में आगामी पर्व होली, धुलेंडी तथा पवित्र माह रमजान को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति एवं सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए… - जावरा पुलिस की सफलता — CEIR पोर्टल से ₹2.5 लाख कीमत के 11 गुम मोबाइल बरामद, धारकों को सुपुर्द
रतलाम। जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की त्वरित खोजबीन एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाइलों की पतारसी के संबंध में सतत निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त… - विद्यालय में गूंजा विज्ञान का उत्सव: सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास से संपन्न
सैलाना। सैलाना सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांदीपनि विद्यालय बिरमावल के प्राचार्य अरविंद गुप्ता एवं कनेरी विद्यालय के प्राचार्य आर. सी. मईडा सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन… - सैलाना विधायक डोडियार ने सदन में उठाया मामला: सैलाना-रतलाम के निजी नर्सिंग कॉलेजों पर गंभीर आरोप से भारी भरकम एवं डरा धमकाकर वसूल रहे हे छात्रों से राशि
सैलाना। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा के सदन में उच्च शिक्षा से जुड़ा बड़ा मुद्दा उठाते हुए सैलाना और रतलाम में संचालित निजी नर्सिंग कॉलेजों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों में छात्रों से फीस के नाम पर भारी-भरकम राशि डराकर और धमकाकर वसूली जा रही है। विधायक ने बताया कि पिछले… - क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन: संगीता चारेल ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की अहम मुलाकात
सैलाना। सैलाना विधानसभा की पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चारेल ने भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर सैलाना विधानसभा क्षेत्र में चल रही पार्टी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान क्षेत्र… - सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ
14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर रतलाम 28 फरवरी/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(एच पी वी ) एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ अजमेर राजस्थान से किया गया। रतलाम जिले में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह , रोगी कल्याण समिति सदस्य… - खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आलोट में मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही की
रतलाम 28 फरवरी/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को आलोट में कार्रवाई करते हुए रेलवे ऑफिस के सामने स्थित जय माता दी किराना से नवकार बेसन,पीपली बाजार स्थित गुडलक एजेंसीज से पतंजलि… - सैलाना में पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश
सैलाना। शुक्रवार को नगर में वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सहज सागर जी महाराज ससंघ (4 पिच्छी) का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। अपने ओजस्वी प्रवचनों और “ॐ इग्नोराय… - चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 34 युवाओं ने किया रक्तदान
धामनोद। बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद क्लब एवं युवान वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल ने उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान… - सोच सकारात्मक हो और नीयत समाजहित की हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती
जब समाज जागता है, तो समाधान स्वयं रास्ता बना लेता है सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में लंबे समय बाद एक ऐसा जनहितैषी कार्य देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि यदि सोच सकारात्मक हो और नीयत समाजहित की हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती। सैलाना विद्युत मंडल के सामने…
Author: MP Headlines


















