बड़ा बनने का मौका है, भाजपा का सदस्यता अभियान- पूर्व प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया

रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में  सदस्यता अभियान की समीक्षा
रतलाम जिले में अब तक बने 41,000 सदस्य

रतलाम, 12 सितम्बर। संगठन पर्व में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की पूर्व प्रदेश महामंत्री और केन्द्रीय व्यवस्था से दस जिलों के प्रभारी विनोद गोटिया ने रतलाम आकर समीक्षा की। विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर  उन्होंने रतलाम शहर विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान बड़ा बनने का मौका है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ कर राजनैतिक दृष्टि से खुद को मजबूत बनाएं। सदस्यता अभियान के लिए जिले में लगातार कोई नवाचार करते रहें।

सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। श्री गोटिया ने पार्टी के ज़िला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सिलसिलेवार सदस्यता अभियान के लिए अब तक किये गये कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और भाजपा के सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

श्री गोटिया ने कहा कि प्रदेश में बुधवार तक 24 लाख सदस्य बनें। देश में यह आंकड़ा 2 करोड़ से अधिक हो गया है और रतलाम जिले में 41 हजार सदस्य बनें हैं। जिले का लक्ष्य 3 लाख सदस्य बनाने का है, जिसे पूरा करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत करनी होगी। श्री गोटिया ने सदस्यता के लिए नमो एप, बार कोड आदि माध्यमों का उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति विपक्षी दल दुष्प्रचार करते आ रहे हैं, जिसे विफल करने और सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान का डाटा बहुत काम आएगा। पार्टी इसके माध्यम से अपना संदेश करोड़ों लोगों तक पहुंचाएगी।

प्रारंभ में जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने जिले में सदस्यता अभियान की जानकारी दी और 24 मंडलों में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का आव्हान किया। सदस्यता प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। महापौर प्रहलाद पटेल ने पार्षदों एवं उनके द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के आरंभ में श्री गोटिया का स्वागत किया गया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनिल सारस्वत एवं बलवंत भाटी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहें।

  • शोकस्वरूप सरस्वती शिशु मंदिर में एक दिन का अवकाश
    सैलाना। सैलाना नगर के सरस्वती शिशु मंदिर की संचालन समिति शैलानन शिक्षा समिति के संस्थापक सदस्य और समिति के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन राठौड़ के निधन पर समिति ने एक बैठक आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त की। बाद में सरस्वती शिशु मंदिर में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा कर संस्था द्वारा दो मिनिट…
  • रतलाम में डॉ. हरिओम मेडिकल हॉल सील, क्षेत्रीय संचालक एवं संयुक्त संचालक द्वारा जिले में संचालित क्लीनिको का निरीक्षण
    रतलाम 8 दिसम्बर/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती संध्या बेलसरे ने बताया कि क्षेत्रीय संचालक कार्यालय उज्जैन से डॉ. एम.पी. जोशी एवं संयुक्त संचालक द्वारा 8 दिसम्बर को जिला रतलाम में संचालित क्लीनिको का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि जिन क्लिनिको संचालको के पास वैध पंजीयन नहीं है व…
  • विभाग प्रमुख दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध करवाये
    समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न रतलाम 8 दिसंबर/कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में एस आई आर, हितग्राही मूलक योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन, समग्र ई केवायसी, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक…
  • सीमा की लड़ाई में बंद पड़ी सैलाना-धामनोद मुख्य मार्ग पर 9 वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट
    सैलाना/रतलाम। नगर परिषद धामनोद एवं सैलाना की सीमा के मध्य मुख्य मार्ग पर सड़क विभाग द्वारा लगाए गए विद्युत पोल की लाइटें 9 वर्षों से चालू नहीं हो पाईं। इसका मुख्य कारण दोनों परिषदों की सीमाओं का विवाद बताया जा रहा है। सैलाना नगर परिषद ने अपनी सीमा के साथ  ही धामनोद नगर परिषद की…
  • बच्चे खेलों को संस्कार के रूप में ले और पुरस्कार प्रेरणा तथा नई ऊर्जा संचारित करें – चेतन्य काश्यप
    रतलाम के खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें – संभाग प्रभारी सुरेश आर्य रतलाम, 6 दिसंबर। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित 25 वें खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह फाउण्डेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में…
  • भारत विकास परिषद संस्था मनासा ने शाप्रावि व शामावि देवरी खवासा में वितरित किये स्वेटर
    नीमच जिला। शा माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय देवरी खवासा जिला नीमच  के 38 विद्यार्थियों को मनासा की भारत विकास परिषद ने विद्यालय में आकर बच्चों को स्वेटर(जर्सी) प्रदान किये। परिषद के अध्यक्ष हरगोविंद बसेर, सचिव सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष आशीष पलोड़, लोकेंद्र झंवर, आनंद मानावत, पंकज पोरवाल, अनुराग शर्मा, मधुसूदन मुंगड़, महेश मूंदड़ा, अंकुश सोडानी, स्वर्णिम मूंदड़ा,…
  • वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन राठौड़ का निधन, लोगों ने दी नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    सैलाना। मिलनसार एवं पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह सैलाना प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार साप्ताहिक वनवासी पुकार के प्रधान संपादक जगमोहन राठौड़ का गत रात्रि इन्दौर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 75 वर्षीय राठौड़ जनसंघ के जमाने से राजनीति में सक्रिय थे। आज क्षेत्र में बीजेपी जिस मुकाम…
  • प्रशासन गांव की ओर अभियान : ग्राम अडवानिया में हुआ किसान चौपाल का आयोजन, किसानों की सुनी समस्याएं
    सैलाना/रतलाम। सुशासन माह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम अडवानिया में किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखो को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। गांव के उन्नतिशील किसान…
  • जिला स्तरीय अधिकारियों ने 19 ग्राम पंचायतों मे पहुँच कर आमजन की समस्याएं सुनी
    रतलाम/सैलाना। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत् प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु सुशासन माह अंतर्गत  प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शुक्रवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिवगढ क्लस्टर अंतर्गत चिन्हित 19 ग्राम पंचायतों मे पहुँच कर आमजन की समस्याएं सुनी एवं समाधान योग्य समस्याओं का मौके पर…
  • जैन साध्वीजी को रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर धामनोद टोल नाका के समीप एक कार ने मारी टक्कर
    टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला सैलाना। रतलाम से विहार कर सैलाना की और आ रहे ज्ञानगच्छ संप्रदाय की  जैन साध्वीजी महाराज साहब को आज सुबह रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर धामनोद टोल नाका के समीप एक कार ने  टक्कर मार दी टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला।घटना में दो  साध्वीजी…
  • जिला पंचायत रतलाम में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सवाल, नागरिक ने मांगी तीन वर्षों की वित्तीय जानकारी
    रतलाम / सैलाना।जिला पंचायत रतलाम में विकास मद से प्राप्त बजट के उपयोग को लेकर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। इसी मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश्वर डोडियार ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत करते हुए पिछले तीन वित्तीय वर्षों के बजट, व्यय और लेप्स राशि का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने…
  • गांव – गांव में गूँजा संदेश—“स्वस्थ मृदा, समृद्ध भविष्य”
    विश्व मृदा दिवस पर वाग्धारा संस्था द्वारा 50 गांवों में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम आयोजित* सैलाना (5 दिसंबर 2025)। वाग्धारा संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैलाना ब्लॉक के 50 गांवों में विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समुदाय के नेतृत्व में मिट्टी के संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य के प्रति…
  • सांदीपनी स्कूल पिपलौदा का कार्य 80 फीसदी पूर्ण -मंत्री उदयप्रताप सिंह
    विधायक डॉ पांडेय ने ग्राम मार्तंडगंज से पेटलावद व ग्राम मार्तंडगंज से व्हाया पंथमेलकी-ग्राम हनुमंतिया मार्ग निर्माण की भी मांग की  रतलाम 4 दिसम्बर/ विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा में पिपलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम रियावन-कंसेर-ग्राम कालूखेड़ा मार्ग एव ग्राम रियावन-चिपिया-जालिनेर-ग्राम माऊखेड़ी मार्ग तथा ग्राम माउखेड़ी-धामेडी-पिण्डवासा-ग्राम राकोदा पहुच मार्ग के मरम्मत कर निर्माण कराए जाने का…
  • आबकारी विभाग ने आठ हजार रुपये की शराब पकड़ी
    सैलाना। आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बागरियो की खेड़ी से एक महिला को अवैध रूप से ताड़ी विक्रय करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।महिला के कब्जे से 20 लीटर ताड़ी भी जब्त की है। वही दो अन्य लोगो के कब्जे से करीब 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की है। निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध…
  • 200 से अधिक युवा  जिले में ट्रैफिक मित्र बने, युवा रोल मॉडल बने- कलेक्टर
    कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की गुड गवर्नेंस की अभिनव पहल, ट्रैफिक मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया रतलाम 3 दिसंबर / रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एस पी श्री अमित कुमार, एडिशनल एसपी राकेश खाखा, जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे, ट्रैफिक डीएसपी आनंद गोले , सी एस पी रतलाम…
  • जिला स्तरीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का सफल आयोजन
    रतलाम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए प्रथम सेमीफाइनल में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम ने अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके…
  • सैलाना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हिस्ट्रीशीटर बदमाश गजनी उर्फ दिनेश गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    रतलाम/सैलाना जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्ती के तहत सैलाना थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 10 हजार रुपये के इनाम घोषित हिस्ट्रीशीटर बदमाश गजनी उर्फ दिनेश गुर्जर को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की धरपकड़ के बाद पुलिस टीम ने उसे पैदल जुलूस के…
  • अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर मूक-बधिर छात्रावास में खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ  सम्पन्न, राजकुमार हरण ने 50 गद्दे उपलब्ध कराने की घोषणा की
    रतलाम/पिपलौदा। अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार विकासखंड पिपलौदा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विकासखंड स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन मूक-बधिर छात्रावास परिसर में किया गया। प्रतियोगिताओं में पिपलौदा क्षेत्र के लगभग 71 दिव्यांग छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन…
  • स्कूलों में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेशन के लिए शिविर आयोजित
    मंगलवार को 1350 बच्चों  के आधार अपडेशन का कार्य किया गया रतलाम / जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों के ऐसे बच्चे जिनके आधार बायोमेट्रिक अपडेशन शेष है। उनके आधार अपडेशन करने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार स्कूल स्तर पर शिविर आयोजित कर आधार अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय…
  • रतलाम जिला जनसुनवाई में 71 आवेदन पर हुई सुनवाई
    रतलाम 2 दिसंबर/कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं सी ई ओ जिला पंचायत वैशाली जैन आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 71 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का…
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp