रतलाम/सैलाना। जिले में तेजा दशमी धुमधाम से मनाई गई। डेलनपुर, धामनोद, सैलाना, सरवन, रामगढ़ सहित अंचल में बड़े हर्षोल्लास के साथ तेजा दशमी मनाया गया। चल समारोह निकाला गया।
सैलाना आदिवासी अंचल में शुक्रवार को वीर तेजा दशमी धूमधाम से मनाई गई। रावटी, शिवगढ़,सरवन, बाजना,सहित कई स्थानों पर सत्यवादी तेजाजी महाराज के निशान निकाले गये, एव तेजाजी महाराज की पुजा अर्चना की। सैलाना में तेजाजी महाराज का निशान बैंड बाजे के साथ नगर में घूमकर तेजा बावजी के स्थानक पर गये, वहा निशान चढ़ाऐ व मन्नत उतारी।

नगर के समीप भीलो की खेड़ी पर अतिप्राचीन तेजाजी महाराज का स्थानक है। यहां वर्षों से जहरीले जीव जन्तु के काटने से पीड़ित व्यक्ति को तेजाजी महाराज के नाम से सफेद तांती बांधी जाती है। पीड़ित व्यक्ति ठीक होने पर तेजा दशमी के दिन वही तांती यहां लाकर चढ़ाई जाती है, यहां तेजाजी महाराज के स्थल पर आज हजारों की संख्या में भक्तोँ ने दर्शन का लाभ लिया। दिलीप मार्ग स्थित नागदेव बाबा के मंदिर पर भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। यहां भी पीड़ित व्यक्ति नागदेव के स्थल पर आकर अपनी पीड़ा को नागदेव बाबा के चरणों में आकर अपनी पीड़ा दूर करवाते हैं।
सरवन में लगा मेला, उमड़ा जनसैलाब
ग्राम सरवन में भी तेजाजी महाराज के स्थान पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। यहा आसपास अंचल से काफी लोग मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं, और निशान चढ़ा कर दर्शन कर अपनी मन्नतें पुरी करते हैं। समीप ग्राम करिया, सकरावदा में तेजा दशमी बड़ी धूमधाम से बनाई गई। तेजा दशमी पर चल समारोह निकाला गया। तेजाजी के मंदिर पर बड़ी संख्या में दर्शन कर जय कारो के साथ मंदिर पर निशान चढ़ाएं और प्रसादी वितरित कि गई।
रामगढ़ में तेजाजी महाराज की निकली शोभायात्रा
रामगढ़ में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी के पर्व पर सकल जाट समाज द्वारा निशान क्षत्रिय एवं ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली गई जो श्री वीर तेजाजी मंदिर रामगढ़ जाकर मंदिर पर ध्वज छतरी चढ़ाने के बाद वर्ष भर में जीव जंतु के काटने से पंक्तियां बांधी जाती है, उनको विसर्जित किया गया और श्री वीर तेजाजी महाराज का हवन पूजन कर समस्त धर्म प्रेमी जनता ने आशीर्वाद लिया एवं महाप्रसादी वितरण भी की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। ध्वज पूजन बद्रीलाल चौधरी जिला महासचिव जाट समाज रतलाम द्वारा किया गया ग्राम रामगढ़ के उपसरपंच सुखवीर सिंह चौधरी मोहनलाल जाट राजेश जाट गेंदालाल जाट पन्नालाल जाट हीरालाल जाट रामचंद्र जाट चरण सिंह चौधरी बलराम जाट प्रकाश जाट अर्जुन जाट तरुण सिंह जाट दारा सिंह जाट कैलाश जाट सहीत आसपास के गणमान्य नागरिक गण एवं माता बहिनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
धामनोद में अखाड़े के साथ निकला चल समारोह
धामनोद में तेजा दशमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई । स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री तेजाजी मंदिर पर एक दिन पूर्व ब्यावला का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने ब्यावला का आनंद लिया। सुबह श्री तेजाजी मंदिर से तेजाजी महाराज के निशान अखाड़े के साथ निकले जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पुनः श्री तेजाजी स्थानक पर पहुंचे। जहां पर वर्ष भर में जहरीले जंतुओं से प्रभावित श्रद्धालुओं की तांतिया काटी गई।
- भल्ला का माल में विकास की नई शुरुआत: जिला पंचायत उपाध्यक्ष निनामा के हाथों 5 लाख की लागत से सड़क व चबूतरा निर्माण का भूमि पूजनसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भल्ला का माल में शुक्रवार को विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई। 15वें वित्त आयोग की राशि से करीब 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क एवं चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा ने विधि-विधान के साथ…
- रतलाम जनशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय दक्षता संवर्धन का कार्यक्रम संपन्नरतलाम। जनशिक्षण संस्थान रतलाम के मुख्यालय पर दिनांक 10/3/2026 से 12/3/2026 तक तीन दिवसीय दक्षता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला के तप्रथम दिवस में मुख्य अतिथि श्री युपी अहिरवार प्राचार्य आईटीआई रतलाम, विशेष अतिथि श्रीमती कोमल पोरवाल अध्यक्ष लिनेश क्लब रतलाम, श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी कोषाध्यक्ष लिनेश क्लब रतलाम, श्रीमति देवश्री मयूरी…
- जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर रखी जा रही है सतत निगरानीरतलाम। रतलाम अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से सभी व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं (होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, केटरिंग इकाइयाँ, हॉस्टल, संस्थान आदि) को परामर्श जारी किए गए है । जारी परामर्श…
- धधकते अंगारों पर आस्था की अग्नि परीक्षा: शीतला माता मंदिर के सामने भक्तों ने निभाई अनोखी धार्मिक परंपरासैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर मैं दशा माता पर्व पर महालक्ष्मी गली स्थित शीतला माता मंदिर के सामने शुक्रवार को बरसों से चली आ रही प्रथा को जीवित रखते हुए, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।इस चुल के आयोजन में पहली बार यहां – पुरुष महिला बच्चे सहित करीब 350 से…
- हल्दी से आत्मनिर्भरता की सुनहरी राहसैलाना/रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम और झाबुआ की आदिवासी पट्टी में इन दिनों खेतों में लहलहाती हल्दी की हरियाली केवल एक मसाला फसल नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही है। जिन गांवों में कभी परिवारों को अपनी जरूरत की हल्दी भी बाजार से खरीदनी पड़ती थी, वहीं आज वही मिट्टी हजारों परिवारों के लिए…
- सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाओं ने किया दशा माता पूजन, पीपल वृक्ष पर बांधे आस्था के डोरेसैलाना। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार को सैलाना नगर में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रृंगारित होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ दशा माता का पूजन किया। परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना के लिए नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं पीपल वृक्षों के पास पहुंचकर महिलाओं ने विधि-विधान से…
- प्रशासन गांव की ओर अभियान 14 मार्च को जनपद पंचायत रतलाम में क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ग्राम पंचायत इसरथुनी पर होगी समीक्षारतलाम 12 मार्च/जिले में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत प्रतिशत सेचुरेशन को प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में “प्रशासन गाँव की ओर अभियान“ चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत शासन की फ्लैगशिप स्कीम का क्रियान्वयन, प्रगतिरत महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा एवं जन सुनवाई/किसान…
- महिला दिवस पर सफाई मित्रों का सम्मान, थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने पुष्प भेंट कर बढ़ाया हौसलासैलाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे “नारी शक्ति देश का अभियान” के तहत गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में नगर परिषद की महिला सफाई मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने महिला सफाई मित्रों को पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन…
- अव्यवस्था के खिलाफ मुखर होकर आमजन की आवाज बने पत्रकार -शरद जोशीसैलाना। आज व्याप्त अव्यवस्था व आमजन की समस्या को लेकर पत्रकार मुखर होकर जनता की आवाज बने, वर्तमान दौर में समाज को पत्रकार के कलम की महत्ती आवश्यकता है। उक्त विचार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक ऑनलाइन सदस्यता सयोंजक व वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने स्थानीय विश्राम ग्रह पर संगठन के वार्षिक सदस्यता कार्ड…
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण: एबीवीपी ने आयोजित की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगितासैलाना में वंदे मातरम् का स्वर, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का दम सैलाना। बुधवार को सैलाना नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सैलाना स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के…
- नारी कभी कमजोर नहीं होती, उसे केवल अपनी शक्ति और पहचान को समझने की आवश्यकता: कल्पना पुरोहितसैलाना जनजाति कौशल केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सैलाना। जनजाति कौशल केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम की मुख्य…
- सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की पहल: सैलाना-बाजना के सैकड़ों स्कूल खुले में संचालित, सैकड़ों विद्यालय बिना बाउंड्रीवाल, विधायक ने कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांगरतलाम/ सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आदिवासी अंचल के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी सुश्री मिशा सिंह को पत्र लिखकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। विधायक डोडियार ने अपने पत्र में कहा है कि जिले के सैलाना…
- जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ सैलाना की नई टीम घोषितयुवक महासंघ में नई ऊर्जा: तरुण बाफना अध्यक्ष, कई पदों पर नियुक्तियां सैलाना। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की सैलाना इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह पुनर्गठन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील सिंघी की अनुशंसा पर किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. रिजन अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, प्रदेश…
- इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कियारतलाम। रतलाम पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के…
- महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मानसैलाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर में महिला शक्ति के सम्मान में विशेष पहल की गई। इस दौरान प्रेस क्लब सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल कटारिया ने एसडीओपी नीलम बघेल तथा थाना प्रभारी पिंकी आकाश का हार-फूल पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया। इस मौके दोनों पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए…
- आदिवासी गांवों में खसरा फैलने की आशंका, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने स्वास्थ्य विभाग से मांगी त्वरित कार्रवाईरतलाम। सैलाना विधानसभा के आदिवासी क्षेत्रों में खसरा (मीजल्स) बीमारी के फैलने की आशंका को लेकर क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर तत्काल सर्वे, जांच और उपचार की व्यवस्था करने की मांग की है। विधायक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रतलाम को भेजे पत्र में बताया कि रावटी क्षेत्र के…
- महिला नेतृत्व और जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आईं अडवानिया की सरपंच श्रीमती जमुना मईडाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रतलाम जिले के सैलाना विकासखंड की ग्राम पंचायत अडवानिया की सरपंच श्रीमती जमुना मईडा महिला नेतृत्व और जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से ग्राम में नल-जल योजना को सफलतापूर्वक संचालित कर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी की…
- छात्र विदाई समारोह और रंग पंचमी मनाई गईसैलाना/सकरावदा। एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरावदा में शनिवार को 11वी कक्षा के छात्रों द्वारा 12वी के छात्र-छात्राओं की परीक्षा अच्छे से खत्म होने के और अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए पोस्ट-एग्जाम सेलिब्रेशन और छात्र विदाई समारोह आयोजित किया। सभी बच्चों द्वारा रंग पंचमी भी मनाई गई । संस्था प्राचार्य श्री रमेश चंद्र…
- निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, जांच व दवाइयों का मिला लाभसैलाना। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र सैलाना में शनिवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को जांच…
Author: MP Headlines



































