सैलाना। भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024के तहत सैलाना विधानसभा में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने का कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने संकल्प दिलाया। भाजपा के सैलाना विधानसभा के कार्यकर्ता की बैठक सैलाना नगर के ओशीन परिसर में आयोजित हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उपस्थित रहे।

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार इस प्रकार डबल इंजन की सरकार ने भारत कि गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए। प्रधानमंत्री आवास में करोड़ों लोगों को मकान मिले, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में लाखों लोगों का इलाज मुफ्त में हो रहा। सदस्यता अभियान के द्वारा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बना है भाजपा की सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाई और कांग्रेस कश्मीर के विरोध में खड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं नगर के नितिन मुकेश पाटीदार को मोबाइल से सदस्य बनाया।

प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की बालम ककड़ी
व्यापारी प्रकोष्ठ के सुरेंद्र मेहता, ललित चंडालिया व प्रमोद भंडारी द्वारा नगर की प्रसिद्ध बालम ककड़ी प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की।
इस दौरान सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप, पूर्व विधायक उज्जैन संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़,बापू सिंह, प्रभु चारेल, प्रशांत अग्रवाल ,शक्ति सिंह, जनपद अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र जायसवाल ने किया व आभार मंडल महामंत्री अम्बिका पाटीदार ने माना।

Author: MP Headlines



