रतलाम। मुस्लिम धर्मावलंबियो द्वारा ईद मिलाद उन नबी पर्व के अंतर्गत दिनांक 16.09.2024 को ईद मिलाद उन नबी पर्व परम्परागत रुप से मनाया जावेगा।
ईद मिलाद उन नबी पर्व पर जुलुस दिनांक. 16.09.2024 की प्रात:-08 बजे से अपने स्थान आबकारी चौराहा से प्रारम्भ होकर शहर सराय,अणडागली, नाहरपुरा तिराहा, गोविन्द पान वाला, आरोग्यम हॉस्पिटल, नगर निगम, हाथीखाना, मोचीपुरा, हाकिमवाडा, शैरानीपुरा, जमातखाना, आन्नद काँलोनी, काँन्वेन्ट तिराहा, कोर्ट तिराहा, स्टेशन रोड, दो बत्ती , न्युरोड, लोकेन्द्र टाँकिज, शहर सराय, जाते हुए आबकारी चौराहा पर समाप्त होगा जुलुस निकलने के के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है:-
- 1.शहर सराय से अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो शहर सराय से लोकेन्द्र टाँकिज की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 2.आरोग्यम हास्पिटल के पास हनुमान मंदिर से नाहरपुरा तिराहा, अण्डागली, डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 3.घास बाजार से डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो चौमुखीपुल से चाँदनी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 4.नवकार नमकीन से सुभाष नगर तिराहा, आबकारी तिराहा कि ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन शिवगढ रोड होते हुए वन विभाग नाके से डोंगरे नगर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 5.वन विभाग नाके से बाजना बस स्टेण्ड की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त भारी वाहन डोंगरे नगर से बिरियाखेडी, राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 6.सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे । तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, , राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग उपयोग करेंगे
- 7.दिलबहार चौराहा से दो बत्ती, नगर नीगम, महलवाडा, काँलेज रोड, की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेँड रोड का उपयोग करेंगे।।
- 8.चार चक्की से हकीमवाहा की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन उकाँलारोड, त्रिपोलियागेट,अमृतसागर रोड एवं करमदी रोड का आने जाने का उपयोग करेंगे।।
- 9.प्रताप नगर ब्रीज से ऑफिसर कॉलोनी, आन्नद काँलोनी जमातखाना, हकिमवाड़ा की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।।
- 10.लोकेन्द्र टाँकिज से शहर सराय, आबकारी चौराहा तरफ आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन सैलाना बस स्टेण्ड से राम मंदिर रोड का उपयोग करेंगे।।
- 11.फव्वारा चौक से कान्वेन्ट तिराहा, कोर्ट तिराहा, आन्द काँलोनी तरफ आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेँड रोड का उपयोग करेंगे।।
नोव्हीकल जोन*
- 1.सहर सराय से नाहरपुरा तिराहा तक, शहर सराय से अण्डागली नाहरपुरा तिराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।।
- 2.सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा। तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर रोड का उपयोग करेंगे।।
- 3.दो बत्ती से नगर निगम, काँलेज रोड, तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
- 4.आबकारी चौराहा से हाड रोड, सुभाष नगर तिराहा, तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
ईद मिलाद उन नबी जुलुस निकलने के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे।
- इन दिनो बंद रहेगी सैलाना कृषि उपज मंडीसैलाना/रतलाम | सैलाना कृषि उपज मंडी समिति सैलाना द्वारा जारी आदेश के अनुसार मार्च 2026 में विभिन्न त्योहारों एवं अवकाशों के चलते मंडी कई दिनों तक बंद रहेगी। इस संबंध में मंडी प्रशासन ने किसानों, व्यापारियों और हम्मालों को पहले से सूचित करते हुए अपनी कृषि उपज के विक्रय की उचित योजना बनाने की अपील की है। जारी प्रेस-नोट में कृषि उपज मंडी सचिव रुमाल सिंह द्वारा बताया गया है कि शासन के निर्देशानुसार अवकाश दिवसों में मंडी बंद रखी जाएगी, जबकि कुछ दिनों में आंशिक रूप से कार्य जारी रहेगा।…
- भव्य होगा चैत्र नवरात्रि मेला: राधा काग को सौंपी कमान, तैयारियां तेज
सैलाना। सैलाना नगर में आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक श्री कालिका माता मंदिर मेले को इस बार भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। नगर परिषद और मेला समिति ने मिलकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद राधा बद्रीलाल काग को मेला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे आयोजन में नई ऊर्जा और बेहतर प्रबंधन की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को नगर परिषद… - सैलाना के लिए 500 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की मांग, नारायण मईडा ने मंत्री तुलसी सिलावट को सौंपा मांग पत्र
सैलाना/भोपाल। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व सैलाना विधानसभा के नेता नारायण मईड़ा ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन (सिंचाई) मंत्री तुलसी सिलावट से मिंटो हॉल में सौजन्य भेंट कर सैलाना क्षेत्र के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति की मांग रखी। मईडा ने मंत्री सिलावट को सौंपे गए मांग पत्र में सैलाना विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख नटवरपुरा सिंचाई परियोजना एवं मांडलिया घाट सिंचाई परियोजना को शीघ्र… - बारिश अलर्ट: सैलाना अनुविभागीय अधिकारी ने यलो अलर्ट, को देखते हुए किसानों को फसल सुरक्षा के लिए दी गई विशेष सलाह
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तरुण जैन ने कहां है कि देश प्रदेश के साथ जिले में आगामी दिनों में मौसम विभाग द्वारा जारी संभावित बारिश के मद्देनजर 18 से 21 तारीख तक क्षेत्र में यलो अलर्ट घोषित किया है। इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने किसानों को सतर्क रहने और अपनी उपज की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम तरुण जैन (कृषि मंडी सैलाना प्रशासन ने) सैलाना क्षेत्र के समस्त किसानों से अपील की है कि वे संभावित वर्षा… - आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बालचंद वर्मा को सौंपी जिम्मेदारी
भोपाल/नीमच। आम आदमी पार्टी (आप) मध्यप्रदेश इकाई ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नीमच के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता श्री बालचंद वर्मा की नियुक्ति की है। श्री बालचंद वर्मा वर्षों से पेंशनरों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने संयुक्त विभाग पेंशनर संघ के राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य में पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता , समय पर पेंशन वृद्धि, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और अन्य… - जिला शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, डीईओ पद से अनीता सागर मुक्तरतलाम। कलेक्टर कार्यालय रतलाम द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती अनीता सागर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के पदभार से मुक्त कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के तहत श्री अशोक कुमार लोढ़ा, जो वर्तमान में अतिरिक्त परियोजना समन्वयक (आर.एम.एस.ए.) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें आगामी आदेश तक अथवा पद पूर्ति होने तक जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस आदेश के साथ ही जिला शिक्षा विभाग में प्रशासनिक एवं वित्तीय जिम्मेदारियों…
- लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: सैलाना में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्तसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में मंगलवार को सैलाना महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्य में लगातार लापरवाही बरतने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सेवाएं समाप्त कर दी हैं। परियोजना सैलाना अंतर्गत किए गए नियमित निरीक्षण में खेरखुटा एवं केदारगढ़ आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती माईडा एवं दुर्गा भाभर द्वारा विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता पाई गई। रविंद्र मिश्रा सहायक संचालक एवं परियोजना अधिकारी, सैलाना महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रतलाम के जांच में सामने आया कि संबंधित…
- कृषि मंडी में व्यापारी संघ ने शुरू की प्याऊ सेवा, किसानों-हम्मालों को मिलेगा शीतल जल
सैलाना। भीषण गर्मी को देखते हुए सैलाना कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों, हम्मालों, तुलावटी व्यापारियों तथा आमजन की सुविधा के लिए सकल कृषि मंडी व्यापारी संघ द्वारा जल मन्दिर प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। मंडी परिसर में स्थित सगज बाबाजी मंदिर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया एवं मंडी सचिव गुमानसिंह भयडिया ने जल मन्दिर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने बताया कि लंबे समय से मंडी परिसर में शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की आवश्यकता… - हत्या प्रकरण में पुलिस पर लापरवाही के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गेहलोत के नेतृत्व में एस डी ओ पी को सौंपा ज्ञापन
सैलाना/रतलाम। सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक गेहलोत ने कहा परिवार के सदस्य की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है इस मामले में अब तक स्थानीय पुलिस थाने द्वारा गंभीरता से जांच नहीं किए जाने से परिवारजन एवं समाज में गहरा आक्रोश और निराशा है इतने गंभीर मामले में भी पुलिस प्रशासन की ढिलाई कई सवाल खड़े करती है। रतलाम जिले के रावटी ग्राम हरथल में हुए जघन्य हत्या प्रकरण को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई… - मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ 18 मार्च को संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल रहेगा
रतलाम। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों से अपील की है कि 18 मार्च बुधवार को शाम 4: बजे जिला कलेक्टर कार्यालय रतलाम पर एकत्रित होकर संयुक्त मोर्चा द्वारा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा टीईटी संबंधी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश को अनुचित बताते हुए व शिक्षा विभाग की मनमानी रोकने एवं संदर्भित आदेश निरस्त कराने हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की जिला स्तरीय समस्याओं को… - सेवानिवृत आई पी एस 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों/अनुसंधानकर्ताओ को देंगे अपराध अनुसंधान विषय पर प्रशिक्षण
रतलाम। सेवानिवृत आई पी एस लेखक,चिंतक आरसी पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों/अनुसंधानकर्ताओ को अपराध अनुसंधान विषय पर प्रशिक्षण देंगे। पंवार नब्बे के दशक में रतलाम जिले के सैलाना सहित रतलाम में सेवाएं दे चुके हैं। वे अपराध अनुसंधान, आत्महत्या क्यों होती है, आदि विषयों पर पुस्तके लिख चुके हैं।जो पुलिस महकमे और समाज के विभिन्न तबकों के लिए काफी कारगर हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पंवार इस दिन रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में जिले के सभी थानों के 90 उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरिक्षक और प्रधान…
Author: MP Headlines
















