सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में रविवार सुबह ईद मिलाद उन नबी के मौके पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा जुलुस निकाला गया। बोहरा समाज के प्रवक्ता बुरहान लुकमानी ने बताया कि जुलुस बोहरा बाखल से शुरु होकर राजवाड़ा चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, सब्जी मण्डी, रंगवाडी मोहल्ला होते हुए पुन: बोहरा बाखल स्थित मस्जिद में पहुंचा। जहां खुशी की मजलिस हुई, जिसमें समाजजनों ने एक दूसरे को मिलाद की मुबारकबाद देकर खुशी का इज़हार किया।

जुलुस में फखरी स्काउट बैंड कमांडर केजार हुसैन के मार्गदर्शन और मेजर हसन के नेतृत्व में मधुर धुन बजाते हुए चल रहा था। जुलुस में आमिल साहब जनाब हुसैन बिन अल अकमर भाई साहब, वाली मुल्ला हैदर भाई, शेख हसन भाई, शेख ताहेर भाई, शेख हसन अली, शेख सैफुद्दीन भाई, समाज के सेक्रेटरी सैफुद्दीन भाई साइकिल वाला, तैय्यब भाई आदि उपस्थित थे।
- जैविक हाट का शुभारंभ कृषि उपज मंडी सैलाना बस स्टैंड के पास किया गयाप्रत्येक रविवार को जैविक अनाज, सब्जी, फल, दूध, घी उपलब्ध रतलाम 22 फरवरी/राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026 कृषक वर्ष घोषित किया गया है। रतलाम जिले में जैविक हाट मेले का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, नगर पालिका निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा, एसडीएम शहर सुश्री आर्ची हरित, परियोजना संचालक श्री निर्भय सिंह नर्गेश,…
- विधानसभा सत्र में ॰भील आदिवासी विकास प्राधिकरण॰ की मांगसहरिया विकास प्राधिकरण की तर्ज पर बने भील विकास प्राधिकरण – विधायक डोडियार भोपाल। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सहरिया विकास प्राधिकरण की तर्ज पर सरकार से भील आदिवासी विकास प्राधिकरण बनाने की माँग की। डोडियार ने सदन में बताया कि एक ओर आदिवासियों के साथ शोषण अत्याचार होता वही दूसरी ओर विकास के अवसरों…
- सैलाना में फूटा कांग्रेस का आक्रोश: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरोध में सदर बाजार में पुतला दहनसैलाना। प्रदेश के नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सैलाना नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष व सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में…
- विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधान सभा में यूजीसी नियम, मजदूर पलायन व विद्यार्थियो की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरासैलाना। विधानसभा में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सभापति नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष मजदूर और शैक्षणिक संस्थान में अध्यनरत विद्यार्थियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गरीब आदिवासी लोग बाहर पलायन के रूप में मजदूरी करने जाते हैं। लेकिन वहां पर वे सुरक्षित नहीं होते हैं। यहां तक की कॉलेज…
- सैलाना: पांचवीं–आठवीं की परीक्षाएं प्रारंभ, 354 विद्यार्थी शामिलसैलाना। सैलाना नगर में शुक्रवार तारिख 20 से ,कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं विधिवत रूप से प्रारंभ हो गईं। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन कुल 354 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें 202 बच्चे पांचवी एवं 152 बच्चे आठवीं के उपस्थित रहे।…
- सैलाना में मकानों की जनगणना शुरू, कर्मचारी घर घर पहुंच कर मकान नंबरीकरणसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा परिषद क्षेत्र के सभी मकानों की व्यापक जनगणना शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत परिषद कर्मचारी घर-घर पहुंचकर मकान मालिकों से आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं और प्रत्येक भवन का व्यवस्थित सर्वे तैयार किया जा कर मकानों पर…
- असमय बारिश से तबाह फसलें, किसानों को तत्काल राहत देने की मांग — हर्ष विजय गहलोत ने प्रशासन से सर्वे व मुआवजे की अपील कीसैलाना/रतलाम। सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतलाम ने गेहूं के खेतों में पहुंचकर मुआयना कर नुकसानी देखकर प्रशासन से कहा है कि जिले में व सैलाना विधानसभा छेत्र में हाल ही में हुई असमय और तेज वर्षा से किसानों को हुए भारी नुकसान को लेकर प्रशासन से तत्काल राहत…
- बस स्टैंड से बाजार तक दहशत: बांसवाड़ा की शातिर महिला चोर गैंग गिरफ्ताररतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बुजुर्गों व महिलाओं को बनाती थीं निशाना सैलाना/सरवन।भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड और बाजारों में बुजुर्गों व महिलाओं को घेरकर आभूषण चोरी करने वाली राजस्थान के बांसवाड़ा की शातिर महिला चोर गैंग का पर्दाफाश कर रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सरवन क्षेत्र में सक्रिय इस गैंग…
- सैलाना में विकास की जगमगाती राह: घंटाघर से सरोजदेवी गेहलोत पेट्रोल पंप तक पेवर ब्लॉक सड़क व भव्य विद्युत सज्जा का लोकार्पणसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद द्वारा नगर में मध्य प्रदेश शासन की विकास योजनाओं के अंतर्गत सैलाना नगर को एक और महत्वपूर्ण सौगात लाखों रूपये की मिली है। नगर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्ग—घंटाघर चौराहा से श्री सरोजदेवी गेहलोत पेट्रोल पंप तक—निर्मित पेवर ब्लॉक सड़क एवं आकर्षक विद्युत सज्जा का भव्य लोकार्पण गुरुवार…
- सैलाना नगर परिषद की सौगात: कृष्ण कुंज परिसर में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जल्द मिलेगी पानी व सड़क की सुविधासैलाना। सैलाना नगर परिषद द्वारा नगर के घंटाघर क्षेत्र के समीप स्थित कृष्ण कुंज परिसर (भुरामल कॉलोनी) में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वर्षों से जल, बिजली और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं की मांग कर रहे कॉलोनीवासियों के लिए यह पहल राहत और खुशी लेकर आई है। नगर…
- जावरा विधायक डॉ पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग में नियुक्ति के संबंध में विधानसभा में प्रश्न किएरतलाम 19 फरवरी/ प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे है, रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर उक्त जानकारी दी।विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में रिक्त पदों की…
- सैलाना नगर के विकास कार्यों के लिए विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा डेढ़ करोड़ का मांग पत्रसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर सैलाना नगरीय क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। डोडियार ने मांग पत्र…
Author: MP Headlines






























