बेटी बचाओ अभियान के जनक श्री आर.एन. राठौर का अवतरण दिवस ग्वालियर के सेवाधर्मियों ने दो नन्ही परियों का कन्यापूजन कर मनाया

सैलाना/उज्जैन।ग्वालियर। सोशल मीडिया के माध्यम से राठौर समाज में जाग्रति लाने वाले व अन्य समाज की तुलना में समाज को अग्रिम पंक्ति में पहुँचाने का निरंतर प्रयास करने वाले, राठौर समाज में बेटी बचाओ-सम्मान पाओ अभियान सहित “प्रदेश की मेरिट में आओ, एक लाख का पुरस्कार पाओ” योजना के जनक सामाजिक उत्प्रेरक आदरणीय श्री आर.एन. राठौर के जन्मदिवस पर दिनांक 15 सितंबर को ग्वालियर की बेटी बचाओ टीम ने दो कन्याओं का कन्या पूजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दिनेश  राठौर (एडवोकेट) ने कन्या को शक्ति का रूप बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कन्या पूजन कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करना बताया। इस अवसर पर वीडियो कॉलिंग कर बेटी बचाओ अभियान के जन्मदाता आर.एन. राठौर उज्जैन को सभी सेवाधर्मियों ने संयुक्त रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आदरणीय सर ने भी नन्ही परी कु. हिमानी व जन्मदाता श्रीमती नीरज- मनीष राठौर सहित परिजन को नन्ही परी के जन्म पर बधाई दी।

हमारी टीम के सेवाधर्मी सर्वप्रथम ग्वालियर में अभियान की 105वीं नन्ही परी कु. कनिष्का राठौर का कन्या पूजन व जन्मदाता श्रीमती साधना-राज राठौर का अभिनंदन करने उनके निज निवास के.के. कॉलोनी, सिकन्दर कम्पू, लश्कर पर पहुँची।
इसके बाद सभी सेवाधर्मी सिकन्दर कम्पू क्षेत्र के अजयपुर, पटिया वाला मोहल्ला निवासी स्व. रामबाबू राठौर के यहाँ 106वीं नन्ही परी कु. हिमानी राठौर का कन्या पूजन व जन्मदाता श्रीमती नीरज- मनीष राठौर का सम्मान किया गया।

दोनों नन्ही परियों के कन्या पूजन कार्यक्रम में टीम के सेवाधर्मियों में इंजी. आर.डी. सिंह राठौर,  भुवनेश , इंजी. दिलीप ,  प्रशांत , देवेंद्र ,  दीपक ,  पीयूष ,  राजीव  (राजू भैया) सहित सभी की सक्रिय भूमिका रही।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp