सैलाना। अंतरराष्ट्रीय संस्था यूथ हॉस्टल एसोसिएशन का इंडिया के तत्वाधान में सीएम राइज मॉडल सैलाना में विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया। अध्यक्षता यूथ हॉस्टल रतलाम इकाई के सचिव नारायण उपाध्याय ने की। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने पर्यटन दिवस के महत्व एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सैलाना नगर के पर्यटन स्थलों और पर्यटन संभावनाओं से सदन को अवगत करवाया।
कार्यक्रम दीक्षा बैरागी, आदर्श बैरागी एवं कविता पाटीदार के राजस्थानी भजन से शुरू हुआ। विद्यार्थियों को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विशेषताओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। अध्यक्ष उद्बोधन में नारायण उपाध्याय ने बताया कि किस प्रकार यूथ हॉस्टल का आदर्श वाक्य चरण वे मधु विदति भारतीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपरा में पर्यटन के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने हर वर्ष यूथ हॉस्टल द्वारा आयोजित विभिन्न नेचर स्टडी, फैमिली कैंपिंग ट्रैकिंग कार्यक्रमों की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी। इसके पश्चात पर्यटन से संबंधित क्विज का आयोजन किया। इसमें विजेता सनी राठौर, साक्षी, नवीन जाट, चेतना विद्यार्थियों को तत्काल प्रस्तुत किया। संचालन वैभव दुबे ने किया। इकाई के सदस्य ऋषिकांत देवड़ा, योगेश परमार, जुझार सिंह राठौर, पद्मिनी डोडियार का योगदान रहा।

Author: MP Headlines



