MP Headlines

शिष्य लड़की को ले भागा ले तो परिवारजनों ने जैन मुनिश्री के साथ की मारपीट, 7 लोगों पर प्रकरण दर्ज !

छत्तरपुर। चातुर्मास के लिए आए जैन मुनि श्री विशांत सागर के सेवकों में शामिल एक शिष्य समाज की लड़की को भगा ले गया। जैन परिवार को लड़की की जानकारी लगी तो परिजनों ने शुक्रवार रात हंगामा किया था। उस दौरान मुनिश्री पूजा में थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे कुछ लोग मुनिश्री के पास पहुंचे और उनके साथ मारपीट की और गाली गलौज की गई। इसके बाद मुनिश्री अन्य संतो और अनुयायियों साथ नगर के मैन बाजार में अनशन पर बैठ गए। समाज के लोगों ने उक्त परिवार के 7 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना छतरपुर जिले के घुवारा थाना क्षेत्र की है। जहां मुनिश्री 1008 विशांत सागर महाराज चातुर्मास में घुवारा आए थे। उनके साथ शिष्यों में शामिल एक शिष्य का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों दोनों भाग गए। शिष्य फिरोजाबाद का रहने वाला बताया गया है। लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में जैन परिवार के लोग एकत्रित होकर मुनिश्री के पास पहुंचे।

घटना छतरपुर जिले के घुवारा थाना क्षेत्र की है। जहां मुनिश्री 1008 विशांत सागर महाराज चातुर्मास में घुवारा आए थे। उनके साथ शिष्यों में शामिल एक शिष्य का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों दोनों भाग गए। शिष्य फिरोजाबाद का रहने वाला बताया गया है। लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में जैन परिवार के लोग एकत्रित होकर मुनिश्री के पास पहुंचे और हंगामा किया, गेट तोड़ने की कोशिश की और गालियां दी गई। तब मुनिश्री साधना में लीन थे। जब वे बाहर नहीं आए, तो दूसरे दिन (शनिवार) सुबह 5 बजे फिर लोग पहुंच गए और मुनिश्री के साथ मारपीट की। घटना के बाद समाज के लोग एकत्रित हुए और थाने पहुंचे। साथ ही मुनिश्री के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, महेंद्र जैन, नरेंद्र जैन सहित उनके लड़कों पर मामला दर्ज कर लिया।

जैन समाज की बैठक बुलाई
जैन समाज के लोगों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें अन्य जिलों से करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मामले को लेकर भगवां थाना प्रभारी रामस्वरूप उपाध्याय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *