महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

सुहागिनो ने अपने पति व परिवार की मंगल कामनाएं की

रतलाम/सैलाना। देश प्रदेश के साथ करवा चौथ का त्यौहार नगर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, वही सुहागिन महिलाओ ने निराहार रह कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। करवा चौथ के पुर्व ही महिलाये तैयारियों मे जूटी हुई नजर आई। रविवार को सुबह से ही महिलाओ ने हाथो मे मेहंदी लगवाई बाजार मे खरीदारी की ओर ब्यूटी पार्लर मे अपना रूप निखारने मे व्यस्त रही । रात्रि को जैसे ही  8.50 बजे चांद  दिखा महिलाओं ने करवा चौथ पूजन कर छलनी मे देख अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पति की पुजा कर पाव  छू कर आशिर्वाद लिया। महिलाओ ने पति के हाथ से पानी पिकर व्रत पुरा किया।

इस बार नव विवाहिता महिलाओं मे खासा उत्साह देखने को मिला।रविवार सुबह से ही बाजारों में महिलाओं ने करवाचौथ पूजन सामग्री को खरीदने के लिए निकली थी, वहीं  दोपहर बाद तक नगर में साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ रही।
सैलाना में ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर देर शाम रात्रि महिलाओं ने करवा चौथ व्रत का उद्यापन भी किया। पंडित जितेंद्र नागर ने करवा चौथ की पूजा अर्चना पुरी विधि विधान के साथ उद्यापन करवाया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का करवा चौथ पर पत्नी ने तिलक लगाकर मंगल कामनाएं की व आशीर्वाद लिया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी अर्धांगिनी के साथ करवा चौथ व्रत की पूजा अर्चना की।
सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत सपत्नी परिवार ने भी करवा चौथ व्रत रख पर्व बड़े हर्ष के साथ करवा चौथ मनाया।
MP Headlines
Author: MP Headlines