MP Headlines

सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना में रांगोली और दीप सज्जा कर मनाया दीपोत्सव पर्व

सैलाना।विद्यार्थियों के द्वारा रंग बिरंगे रंगों से रांगोली सजाई सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना के प्रांगण और माहौल को दीपोत्सव पर्व के उत्साह और आनंद के रंगों से भर दिया।
रांगोली में केवल रंगों का संयोजन ही देखने लायक नहीं था बल्कि रांगोली के माध्यम से सार्थक संदेश देने का भी प्रयास किया गया।  कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति के आराध्य भगवान श्री राम पर केंद्रित रांगोली बनाई ,वहीं सुंदर फूलों से सजी मन मोहक  रांगोली भी बनाई गयी। वही सुंदर दीपों की सजावट भी विद्यार्थियों के द्वारा की गयी

प्रतियोगिता का संयोजन शिक्षिका पद्मिनी डोडियार द्वारा किया गया। संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने विद्यार्थियों को दीपोत्सव पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें पर्व में छिपे हुए संदेश को भी समझना चाहिए.. दीपावली हमें संदेश देती है कि हमें जीवन में सदा सकारात्मक और उल्लास से भरा होना चाहिए वही निराशा के अंधकार को दूर करना चाहिए। निर्णायक की भूमिका  वैभव दुबे,  श्वेता नागर, और कमलेश पाटीदार ने अदा की, सीनियर ग्रुप  रांगोली प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान पर कक्षा 12 की विद्या पाटीदार और ख्वाहिश राजावत रहे , द्वितीय कक्षा 9 की शिवानी रहीं।वहीं जूनियर ग्रुप  रांगोली प्रतियोगिता में प्रथम अर्पिता कक्षा 6 , द्वितीय कक्षा  8 के  सूरज एवं भूमिका एवं रजनी कक्षा 7 रहे। वहीं तृतीय स्थान पर  कविता  कक्षा 6 और बुलबुल कक्षा 8 रहे।
दीपक सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम भाग्यश्री कक्षा  6, चेतन  कक्षा 7 द्वितीय स्थान पर रहे और बुलबुल बैरागी  कक्षा 8 ,  प्रार्थना जोशी कक्षा  7 तृतीय स्थान पर रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *