MP Headlines

दिल्ली में दीवाली पर भाजपा को लगा बड़ा झटका, भाजपा के तीन बार के दिग्गज विधायक ने थामा आप का दामन

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और समाजिक लोग भी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आज आम आदमी पार्टी के लिए खुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर जी दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से 3 बार विधायक रह चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में दीवाली पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया।  तीन बार पार्षद भी रह चुके तंवर अपनी पूरी टीम के साथ केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक व पीएसी के सदस्य दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और समाजिक लोग भी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आज आम आदमी पार्टी के लिए खुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर जी दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से 3 बार विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ 10-13 साल पुरानी पार्टी है, लेकिन जिस तरह से पहले दिल्ली में और अब पंजाब में जिस तरह से हमारी सरकार बनी। इससे प्रभावित होकर हमारा परिवार आगे बढ़ता जा रहा है। अच्छे-अच्छे लोग आप में शामिल हो रहे हैं। मैं ब्रह्म सिंह तंवर जी और उनके लोगों का हम स्वागत करते हैं। उनके आने से हमारी पार्टी को ताकत मिलेगी। उम्मीद है कि उनके आने से दिल्ली का और अधिक विकास हम कर पाएंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp