सैलाना। रतलाम जिले की सैलाना कृषि उपज मंडी समिति के हम्माल तुलावटी संघ ने आज कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष शेखर गेहलोत , कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मान किया।समारोह के पूर्व अतिथि द्वारा मंडी प्रांगण में स्थित सगस बावजी मन्दिर पर आरती की गई, आरती पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत संघ अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किया गया।
तदउपरांत स्वागत भाषण संघ अध्यक्ष प्रतिकूल सोनगरा ने दिया, वही शम्भुजी ने अपने उदबोधन में कहा कि सैलाना कृषि उपज मंडी आज जिस मुकाम पर है उसमें पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष श्री शेखर गेहलोत का बड़ा योगदान है। व्यापारियों को अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में मंडी प्रांगण में व्यापार के लिए लाने ओर मंडी से ही व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया, लम्बे समय तक इसके लिए संघर्ष भी किया आज मंडी का बड़ा नाम है।
कार्यक्रम को हनि गेहलोत ने भी सम्बोधित किया इसके पश्चात पूर्व विधायक श्री हर्षविजय गेहलोत ने अपने उध्बोधन में कहा कि पूर्व विधायक श्री प्रभुदयालजी गेहलोत के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सैलाना प्रवास पर निवेदन किया और उन्होंने उस समय के केंद्रीय कृषि मन्त्री शंकरसिंह वाघेला से कॉटन प्रोजेक्ट मन्जुर करवाया जो बड़ी उपलब्धि रहीं है। आज कपास के मामले में हमारी सैलाना कृषि मंडी का बड़ा नाम है, कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री शेखर गेहलोत ने इस संम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि,जनसेवा हमारा पारिवारिक लक्ष्य है। हमारे पूज्य पिताजी स्वयं मैं ओर मेरे छोटे भाई पूर्व विधायक हर्ष गेहलोत ने भी जनसेवा को ही अपनाया जनहित में कही भी आवश्यकता हो हम तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में राजेश पाटीदार, गोपाल पाटीदार,कांतिलाल काग,दिनेश सोनी,दीपक पटेल व्यापारी संघ के नवदीप मेहता, झमक सियार, रितेश चंडालिया, सुनील चंडालिया, प्रदीप। चण्डालिया, आशीष पाटिदार, कपिल पाटीदार, सहित किसान व्यापारी और संघ सदस्य ओर व्यापारी एसोशिएसन के इंद्रेश चंडालिया सहित मंडी से जुड़े सद्स्य मौजूद थे।

Author: MP Headlines



