MP Headlines

जिला भाजपा कार्यालय मे 1552 सक्रिय सदस्यों की सूची का प्रकाशन, 23 सदस्यों पर आई आपत्ति, संगठन पर्व की जिला कार्यशाला होगी

भाजपा

रतलाम 05 नवम्बर 2024/ संगठन पर्व मे भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान पूर्णता की ओर है। अभियान मे 1552 तक सक्रिय सदस्य जिले के सभी 24 मंडलों मे अबतक बनाये जा चुके है। इनकी सूची जिला सक्रिय सदस्य टोली मे मंगलवार को पैलेस रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को सौपी। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने इस सूची का बाद मे टोली सदस्यों के साथ सूचना पटल पर चस्पा कर दिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला सक्रिय सदस्य टोली के संयोजक मदनलाल राठौर , सहसंयोजक मनोहर पोरवाल एवं महेश सोनी ने सक्रिय सदस्य सूची प्रदान की। उन्होने बताया कि इस सूची से 1552 सदस्यों मे से 23 सदस्यों पर आपत्ति प्राप्त हुई है, जिनकी सदस्यता विचाराधीन रहेगी। शेष सभी सदस्य सूची मे शामिल रहेगे। आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् 25 नवम्बर तक सक्रिय सदस्य संशोधित  सूची का प्रकाशन किया जायेगा। भाजपा कार्यालय मे सूची प्रकाशन के दौरान जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन पर्व की जिला कार्यशाला होगी
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के चलते 06 नवम्बर को दोप 12ः30 बजे रंगोली सभागार मे जिला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय करेगे। कार्यशाला  मे भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी सुमेर सिंह सोलंकी मार्गदर्शन देगे। इस दौरान सभी मंडलों के निवार्चन अधिकारी , जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सांसद, विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष आदि उपस्थित रहेगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *