सैलाना। शासकीय सी.एम. राइज उत्कृष्ट उमावि विद्यालय सैलाना के दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय बाल रंग प्रतियोगिता में जिला स्तर से संभाग स्तर के लिए हुआ है। इसके पूर्व ये विद्यार्थी विकासखंड स्तर पर चयनित हुए थे। आज जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में हुई प्रतियोगिता में शास्त्रीय नृत्य में कक्षा 4th की बाल छात्रा रिद्धि शिवम् परमार एवं कक्षा 8 वी के विद्यार्थी मयंक दिनेश कुशवाह ने पाठ्य पुस्तक कविता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित किया है। अब यह दोनों विद्यार्थी उज्जैन में संभागस्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।


रिद्धि और मयंक की उपलब्धि पर सहायक आयुक्त रंजना सिंह एवं संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने दोनों को बधाई देते हुए संभाग स्तर के लिए शुभकामनाएं दी है। रिद्धि परमार का मार्गदर्शन सुश्री ज्योति चंडालिया एवं पूनम व्यास ने किया एवं मयंक कुशवाह का मार्गदर्शन मुकेश मालवीय एवं सोनम सेंगर ने किया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग ना होने से इन दोनों नन्हे विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा अपने से बड़े विद्यार्थियों से हुई। विद्यालय स्तर की इस उपलब्धि पर संस्था के समस्त शिक्षको में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक संपूर्ण प्रतियोगिता का निर्देशन डॉ राजेश सोनी ने किया।

Author: MP Headlines



