भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रप्रेम के प्रतीक -चारेल
सैलाना। भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीयता के प्रति हमेशा समर्पित रहे। वे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं , यह बात विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह चारेल ने शासकीय महाविद्यालय सैलाना में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर एस सी जैन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए उनकी नीतियों का विरोध किया , वे हमेशा न्याय के लिए लडे़ । कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर प्राचार्य डॉ एस सी जैन, विक्रम सिंह चारेल, प्रो.अनुभा कानडे़, डॉ अशोक रावत, डॉ एस एस रावत, डॉ बालकृष्ण चौहान ,डॉ. हरिओम अग्रवाल रक्षा यादव, प्रो भूपेन मंडलोई, डॉ रविकांत, लक्ष्मण सिंह भंवर, कांतिलाल परमार, डॉ हेमलता बामनिया, डॉ मंजुला मंडलोई, नंदू मईड़ा ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉ सौरभ ई लाल ने किया।

जनजाति विकास मंच जिला रतलाम ने अड़वानिया , सैलाना में मनाया गौरव दिवस

सैलाना। आज दिनांक 15 नवंबर 2024 शुक्रवार को ग्राम अडवानिया में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पर जनजाति विकास मंच जिला रतलाम जनजाति गौरव दिवस को धूमधाम से अपने पारंपरिक वेशभूषा तथा वाद्य यंत्रों के साथ मनाई गई।

जिला संयोजक मांगीलाल खराड़ी मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन रखा साथ ही कैलाश जी महाराज और नारायण जी मईड़ा, समरथ भाभरऔर प्रबुद्ध जन व संत लोगव क्षेत्र से पधारे हमारे भाई एवं बहन हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।
ग्राम मोरवानी में बिरसा मुंडा जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई
सैलाना। आज ग्राम मोरवानी में बिरसा मुंडा जयंती हर्ष उल्लास एवं उत्साह के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम बिरसा मुंडा, टंट्या भुल, महाराणा पूजा भील , डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गीता भाभर (सरपंच)ग्राम पंचायत मोरवानी द्वारा की गई।

आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज ,जय आदिवासी युवा शक्ति ,आदिवासी छात्र संगठन ,महाराणा पूजा जनकल्याण संगठन ,वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम एवं समस्त सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर धरती अंबा सूर्यक्रांति बिरसा मुंडा के जीवन, जीवन पथ ,जीवनगाथा, पद चिन्हो, गौरवगाथा ,गौरव सौर्यगाथा,के ऊपर सभी अतिथियों ने प्रकाश डाला तथा धरती अंबा बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर सन 1875 में उलीहुत गाँव खूंटी रांची झारखंड मैं हुआ उनके पिता का नाम सुगन मुंडा वह माता का नाम कमी बाई था। महज 25 वर्ष की अल्प आयु में 9 जून 19 00 को उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए अमर शहीद हो गए। वह उन्होंने जीवन पर्यंत अपने स्वतंत्रता संग्राम जारी रखा तथा अंग्रेजों अंग्रेजों से लोहा लेते रहे और प्रकृति एवं पर्यावरण ,जल ,जंगल ,जमीन के संरक्षण उलगुलाल करते रहे ।वे अन्याय,अत्याचार ,व्यभिचार, दुराचार, शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे । ऐसे महान सूर्य क्रांति बिरसा मुंडा को कोटि-कोटि भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते रहेगे। इस अवसर पर बुजुर्ग श्रीमती कमलाबाई लालू भाई गरवाल का जामुन का पौधा एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया तथा प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए 10000 पौधे लगाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि नागजी भाभर, लाल गरवाल, कैलाश गामड़, पूनम चंद गामड़, पीरुलाल गामड़, मुकेश सिंगाड, राम सिंगाड, विशेष अतिथि शंकरलाल गरवाल, रूपेश सिंगाड, तेलागामड, धर्मेंद्र सिंगार ,जितेंद्र सिंगार, दिनेश गरवाल, रामलाल सिंगार, कमलाबाई गामड़ ,मीरा बाई गामड़, रुद्र हाडा, पीयूष सिंगाड़, सुमन सिंगार, विजय हाडा, रोशनी सिंगार, महेश गरवाल, सचिन हाडा, मनिषा गरवाल, रविना सिगाड़, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता सूरतलाल डामर आदि बड़ी संख्या मे समाजजन उपस्थित थे।
सरवन -भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
सैलाना। सरवन भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती आजाद चौक सरवन मै राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया इस अवसर पर मुख्यअतिथि ( सह जिला सह कार्यवाहा ) मोहन राणा, ( जिला महामंत्री) पूर्व विधायक संगीता चारेल, विशेष अतिथि( अजजा मोर्च जिला अध्यक्ष ) शंभू सिंह गणावा, (जनपद अध्यक्ष) कैलाशी चारेल, ( मंडल अध्यक्ष) बापू सिंह मइडा ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण अपने विचार व्यक्त किये

बिरसा मुंडा जयंती पर मोहन राणा द्वारा व्यक्त किया हुआ विचार मैं कहां हमें समाज में सुधार लाना होगा और बच्चों को पढ़ने और शिक्षा के तरफ ध्यान देना होगा धर्मांतरण और जनजातीय पर ध्यान देना होगा
पूर्व विधायक संगीता चारेल राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये बच्चों की शिक्षा नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा परिवार का जीवन बेहद कठिन से भरा था उनके बचपन से ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था सामाजिक असमानता अत्याचार और ब्रिटिश जनजातीय पर निरंतर हो रहे शोषण पर और धर्मांतरण और जनजातीय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी इसी प्रकार अपने को भी धर्मांतरण रोकना होगा और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भाजपाडॉ. सुशील कपूर, मोर्चा मंडल अध्यक्ष फतेह सिंह मईडा, जनपद सदस्य मनोहर डिंडोर, सरपंच सलवानिया मदनलाल, शक्ति केंद्र प्रभारी कमल निनामा, लाला सोमानी, रामलाल मईडा, उदय सिंह गुर्जर बुथ अध्यक्ष मदन मईडा, लालसिंह चारेल, बालचंद, धीरज़ी मईडा, चतरसिंह खराड़ी सहितक्षग्राम के नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन- मंडल महामंत्री भैरू सिंह निनामा ने किया एवं सरपंच सरवन शम्भुडी बाई भाभर ने आभार व्यक्त किया

Author: MP Headlines



