MP Headlines

सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना में बाल दिवस पर विविध गतिविधियों का आयोजन

सैलाना। सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का आयोजन कर बाल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रार्थना सभा में  देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरक कहानी सुनाई और जीवन में निरंतर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सफलता को प्राप्त करे

विद्यालय के इतिहास विषय के व्याख्याता रेवसिंह वसुनिया द्वारा पंडित नेहरू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया जिसमें उनके जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों का उल्लेख किया गया और इसके साथ ही विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान के क्षेत्र में सतत आगे बढ़ते हुए भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात करने को कहा।  विद्यालय की शिक्षिका श्वेता नागर के बाल दिवस पर प्रकाशित आलेख का वाचन और समीक्षा कमलेश पाटीदार के द्वारा प्रस्तुत की गयी। विद्यालय के अकादमिक समन्वयक वैभव दुबे द्वारा विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जीवन में हमेशा उत्साह, उमंग को बनाए रखे और कुछ न कुछ नया सिखते रहे। इसके साथ ही विद्यालय में खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। खेल गतिविधियों को विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर द्वारा सम्पन्न करवाया गया। कक्षा 6 की नन्हीं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन जुझार सिंह राठौर द्वारा किया गया। आभार योगेश परमार द्वारा माना गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एल एन प्रजापत, किरण देदरा, पद्मिनी डोडियार, रवि जोनवेल, ऋषिकांत देवडा, योगेश परमार, कैलाश मकवाना, अमित वर्मा, महेश वर्मा, सुरेश बानिया, सारिका, संगीता राठौर, पूजा शर्मा सहित सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *