सैलाना। प्रदेश कांग्रेस आदेशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबुत करने के लिये प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों द्वारा अपने दिये जिलो में बैठको को दौर चल रहा है। सैलाना विधानसभा में रतलाम जिला प्रभारी सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम के संयोजक सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने अतिथि जिला प्रभारी ग्रेवाल व सह प्रभारी म.प्र. कांग्रेस कमेटी सचिव सत्यनारायण पाटीदार नीमच, सहप्रभारी हरदेव जाट घाटा बिल्लोद एवं बदनावर जिला पंचायत सदस्य अशोक डामर का स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में गेहलोत ने सैलाना विधानसभा की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की एवं आने वाले समय में कार्यकर्ताओ को अपने क्षेत्र में मजबुती से कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि ग्रेवाल ने म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये निर्देशों को साझा कर सभी कार्यकर्ताओ को ग्राम पंचायत से लेकर जिलास्तर तक संगठन को मजबुत करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक को सह प्रभारी पाटीदार, सह प्रभारी जाट एवं बदनावर जिला पंचायत सदस्य डामर ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में सरवन ब्लाक अध्यक्ष छगन भगोरा, बाजना ब्लाक अध्यक्ष फिरोज पठान, मोहन डामर, रायसिंह भूरिया, जीवनलाल मईडा, प्रकाश डामर ठिकरिया, झोकाभाई कुन्दनपुर, कालु निनामा करिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश कुमावत, लक्ष्मीचन्द जैन, सुरेश डिन्डोर, अब्दुल मंसुरी, रामचन्द्र हेवडा, कमल कटारिया, सुरेश कटारा, लक्ष्मण पाटडी, राकेश खराडी, एवं विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थें संचालक मंगलेश कसेरा ने किया एवं आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सैलाना जगदीश पाटीदार ने माना।

Author: MP Headlines



