राज्य शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विकास प्रदर्शनी आयोजित

रतलाम 13 दिसम्बर 2024/  प्रदेश शासन के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर परिसर में विकास प्रदर्शनी आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व की प्रदर्शनी में शासन के विभिन्न उपलब्धियां छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की गई है।

प्रदर्शनी में प्रदेश शासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार रोजगार के नए आयाम, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, गौशालाओं का विकास, उन्नयन गो वंश संरक्षण, संवर्धन ऊर्जा के क्षेत्र में हासिल प्रगति, जनजाति विरासत का सम्मान, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं उपलब्धता, जल गंगा संवर्धन अभियान आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की गई है।

 

MP Headlines
Author: MP Headlines