रतलाम ब्रेकिंग न्यूज: सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को मिली जमानत, तीन रात जेल में गुजारने के बाद चौथे दिन मिली जमानत

रतलाम। भारत आदिवासी पार्टी से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को चौथे दिन जमानत मिल पाई है। तीन दिनों से जेल में बंद विधायक की रिहाई के लिए समर्थकों ने व्दारा जमानत की कार्रवाई की जा रही थी। गुरुवार का दिन पुरा एसडूके इंतजार में ही बीत गया, शुक्रवार भी दिनभर समर्थकों का तांता एसडीएम शहर के कार्यालय के आसपास ही रहा। लेकिन फिर भी शाम तक जमानत नहीं मिल पाई।

विधायक कमलेश्वर डोडियार और उनके साथ बंद अन्य लोगों को जमानत नहीं मिलने पर विधायक समर्थकों ने जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने धोलावाड़ से शहर तक आने वाला पानी रोकने की भी चेतावनी डाली थी। इन चेतावनियों के बीच विधायक की ओर से अधिवक्ता दिनेश अटोलिया और नंदकिशोर कटारिया ने पैरवी की जिसपर एसडीएम न्यायालय ने सभी को जमानत दे दी है।

विधायक और समर्थकों को मिली जमानत

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ भूरालाल (25) पिता हुमजी देवदा निवासी वासी सुंदेल सुंदेल (रावटी), दीपक (25) पिता हीरालाल निनामा निवासी विनोबा नगर, दिनेश (25) पिता रामाजी माल निवासी रामपुरिया, दिलीपसिंह (28) पिता लखनलाल तड़वी निवासी रेहटी (सिहोर), छोटू (18) पिता राधू गरवाल निवासी भीलड़ी (रावटी), सिद्धार्थ (50) पिता स्व. आरएन गुप्ता निवासी भोपाल, ध्यानवीर (41) पिता दर्शनसिंह डामोर निवासी जाम्बूखादन, दिनेश (19) पिता कानजी निवासी बड़ी सरवन, पप्पू (28) पिता कमजी डामोर निवासी अडवानिया, मांगीलाल (45) पिता नेमजी राणा निवासी पांडिचरी, जितेंद्र (28) पिता कोजाराम राणा व गौतमपुरी (34) पिता प्रकाशपुरी दोनों निवासी पाली, करण (20) पिता धरमसिंह कर्मा निवासी सिंगापुरा (सीहोर) को जमानत मिल गई है।

11 दिसम्बर को सुबह ही विधायक अपने समर्थकों के साथ बंजली हवाई पट्टी पहुंचे थे जहां से पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर सर्किल जेल भेज दिया था। जानकारी समर्थकों को लगने पर आदिवासी बंजली हवाई पट्टी के पास पहुंचे थे और धीरे-धीरे रिहाई की मांग को लेकर 4.30 बजे रतलाम-सैलाना रोड के बीच आए थे। पुलिस की सख्ती के सामने सभी रतलाम-बांसवाड़ा मुख्य रोड पर बैठ गए थे और करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन चला था। तीन में डॉक्टर के निलंबन नहीं होने और विधायक की जमानत नहीं होने पर कलेक्ट्रेट व एसपी आफिस के घेराव की चेतनावनी दी थी।



बीते दिनों जिला चिकित्सालय में डॉक्टर के साथ सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के विवाद में से विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने के विरोध में दिनांक 11 दिसंबर को बिना अनुमति के आंदोलन धरना प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार को तीसरे दिन शनिवार को जमानत मिली है। विधायक कमलेश्वर डोडियार की गिरफ्तारी के विरोध में 11 दिसंबर को दिनभर रतलाम सैलाना मार्ग पर चक्का जाम रहा जो बुधवार शाम को विधायक को रिहा करने एवं चिकित्सक को तीन दिन में निलंबित करने के आश्वासन पर आंदोलन को समाप्त किया गया था।  वहीं दूसरे दिन जमानत की कार्रवाई के लिए वकीलों द्वारा दस्तावेज तैयार कर अनुविभागी अधिकारी की कोर्ट में प्रस्तुत करने एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो शहर एसडीएम अनिल भाना के हाई कोर्ट इंदौर में जाने की जानकारी मिली थी जिस कारण विधायक को जमानत नही मिल सकी थी। शुक्रवार को भी यही क्रम चला। शुक्रवार देर रात तक कलेक्ट्रेट में डटे विधायक के समर्थकों ने शनिवार को जमानत नहीं मिलने पर जेल भरो आंदोलन करने और मौन धरना देने की चेतावनी दी थी। जिस पर आज जमानत मिल पाई हैं।

  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्वक करें निराकरण : कलेक्टर श्रीमती सिंह
    विजन डॉक्यूमेंट एक सप्ताह में करें तैयार रतलाम। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभागार में साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के…
  • अजाक्स भवन पर वैधानिक अधिकार स्थापित, प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य के नेतृत्व में हुई प्रांतीय बैठक
    रतलाम। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नेतृत्व एवं नवनिर्मित अजाक्स भवन के आधिपत्य को लेकर चल रहे भ्रम का सोमवार को अंत हो गया। शासन, प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने अजाक्स भवन का विधिवत आधिपत्य ग्रहण किया तथा प्रांताध्यक्ष कक्ष में विराजमान…
  • सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने
    दस माह तक वेतन नही लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा
    सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया कि भोपाल में स्थित विधि अध्ययन के लिए प्रतिष्ठित नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी में एलएलएम कोर्स का नियमित अध्ययन के कारण विधायक के रूप में देय वेतन एवं भत्ते स्वेच्छा से ग्रहण न करने संबंधी आवेदन विधानसभा अध्यक्ष सहित संसदीय कार्य मंत्री, वित्त मंत्री, उच्च…
  • सैलाना में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
    सैलाना। नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सैलाना की पावन धरा पर पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य एवं दिव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर विगत दिवस देवरी मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति की…
  • गणेश काग पाटीदार बने सैलाना नगर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष
    सैलाना। रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) द्वारा सैलाना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नगर एवं विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का प्रस्ताव प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाह को भेजा गया है। यह प्रस्ताव जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल चंदवाड़िया द्वारा सैलाना विधानसभा के पूर्व…
  • भिंड जिले के लहार से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी
    भिंड। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त के ₹1500 सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।…
  • विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई
    पर जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन।
    सैलाना। बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधनों की उपलब्धता से किस तरह हमारा दैनिक जीवन प्रभावित होता है और किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसे दर्शाते हुए सांदीपनि शा. मॉडल स्कूल, सैलाना  में ओजस  क्लब तत्वाधान में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का प्रभावी और जीवंत मंचन किया। नाटक के माध्यम से बढ़ती…
  • भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति

    रतलाम 12 जुलाई 2026 / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्ति की है। जिला मीडिया प्रभारी के रूप मे अरूण त्रिपाठी तथा जिला सहमीडिया प्रभारी के रूप मे निलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेंमत खंडेलवाल, प्रदेश …

  • 1008 पौधों का संकल्प’ अभियान को मिली नई गति, सैलाना जेल परिसर में 108 पौधों का हुआ वृक्षारोपण
    सैलाना। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ प्रयत्नजन कल्याण समिति द्वारा संचालित ‘1008 पौधों का संकल्प’ वृक्षारोपण अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत रविवार को सैलाना जेल परिसर में 108 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में सैलाना जेल अधीक्षक निर्भय कुमार यादव के नेतृत्व में…
  • बस स्टैंड पर छात्राओं के सामने अशोभनीय हरकत करने वाले दो युवकों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मंगवाई माफी
    दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी सैलाना। नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में छात्राओं के सामने अशोभनीय हरकत करते हुए डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो युवक कमलेश पिता रामलाल निनामा 19 वर्ष निवासी नयाखेड़ा सैलाना थाना अजय पिता मदन खराड़ी 19 वर्ष निवासी बजला थाना सरवन…
  • जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है – चेतन्य काश्यप
    हैदराबाद में ‘‘हार्ट ऑफ ए जैन – इंटरनेशनल कॉन्क्लेव‘‘ का आयोजन हार्टफुलनेस फाउण्डेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘‘दाजी’’ की पुस्तक का विमोचन किया रतलाम, 11 जुलाई। हैदराबाद स्थित कान्हा शान्ति वनम में आयोजित दो दिवसीय ‘‘हार्ट ऑफ ए जैन – इंटरनेशनल कॉन्क्लेव‘‘ का मुख्य अतिथि वर्ल्ड जैन कान्फडरेशन के चेअरमेन एवं कैबिनेट मंत्री…
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp