MP Headlines

मंडल अध्यक्ष का पद सबसे अधिक दायित्ववान एवं महत्वपूर्ण-जिलाध्यक्ष उपाध्याय

  • भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का जिला कार्यालय मे स्वागत-अभिनंदन
  • सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस की तैयारियों पर चर्चा

रतलाम 21 दिसंबर 2024/ भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षगणों का पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर समारोह पूर्वक स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर सभी मंडल अध्यक्षों से कार्य मे जूटने एवं आगामी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस तथा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के आयोजन सफलता पूर्वक करने का आव्हान् किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि दुनिया और देश मे आज भाजपा सबसे बडा राजनैतिक दल है। पार्टी व्यवस्था मे मंडल अध्यक्ष का पद सबसे अधिक दायित्ववान एवं महत्वपूर्ण है। संगठन पर्व के दौरान चुनाव प्रक्रिया पुर्ण कर जिले मे जो मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। वे सभी गौरवशाली है। मंडल अध्यक्ष पार्टी को मजबूत बनाने के कार्य मे जी-जान से जुट जाए। आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनेगी और दूसरे दिन वीर बाल दिवस मनाया जायेगा। जिले के सभी मंडलों मे दोनों दिन कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाए।

बैठक मे सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस की जिला टोली के संयोजक प्रदीप चौधरी एवं महेश सोनी ने भी विचार रखे। उन्होंने जिला मंडल एवं बुथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने सभी मंडल अध्यक्ष का पुष्पमाला से सम्मान किया। इस दौरान टोली सदस्य जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत व लाल बहादुर पाटीदार, शैलेंद्र सिंह सिसोदिया , राजेश राका सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *