MP Headlines

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम आगमन पर जगह जगह पर हुआ आत्मीय स्वागत

रतलाम, 21 दिसंबर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रतलाम आने पर हेलीपेड बंजली से लेकर पोलो ग्राउंड तक पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

रतलाम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने हेलिपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया। बाद में बंजली हवाई पट्टी से नेहरू स्टेडियम के मार्ग में जगह-जगह मंचों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया।

सीएम राईज स्कुल के बच्चों व स्कुल परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया गया।

बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चौहान, सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी के मुखर्जी मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुष्प वर्षा कर  स्वागत किया।

सैलाना रोड़, राम मंदिर, चेतक ब्रिज, पॉवर हाऊस रोड़, दो बत्ती चौराहा होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंचों से भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

शहरवासियों ने मुख्यमंत्री को गदा, तलवार और साफा भेंट कर भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाहन में खड़े होकर सबका अभिवादन किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp