सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं लाईन स्टाफ के साथ मारपीट का मामला दर्ज करने की मांग
रतलाम। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड धामनोद के विद्युत कर्मचारी के साथ किसान द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि विद्युत कर्मचारी किसान के विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए गए थे जहां पर मारपीट हुई जिससे विद्युत कर्मचारी घायल हो गया पुलिस ने उक्त मामले पर प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी धामनोद में बोदिना भैसाडाबर क्षेत्र के संविदा लाइन परिचालक अशोक धानक राव, लेबर दिनेश भूरिया के साथ ग्राम भैसाडाबर में मंगलवार को किसान बाबूलाल जाट के सिंचाई का विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए गए थे। विद्युत कनेक्शन काटते समय विद्युत कनेक्शन काटने की बात को लेकर विद्युत कर्मचारी व किसान के बीच कहां सुनी शुरू हो गई। और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। विद्युत कर्मचारी ने कहा कि किसान व उसके साथियों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर डाली गलोच करते हुए हुए मारपीट करने लगे।
घायल विधुत कर्मचारी ने बताया कि किसान दिलीप ने मेरे एक मुझे की मुँह पर मारी जिससे मुँह, जीभ में लगी जिससे खून आने लगा व बोला मेरा कनेक्शन तु क्यो काटने आया है व जाति सूचक शब्दो से अपमानित किया। फिर गोपाल ने मुझे लात घुसो से मारपीट की जो बदन पर चोट आई। अजय ने मेरे साथी दिनेश भूरिया को पकड़ लिया व उसके साथ भी लात घुसे से मारपीट की घटना आसपास काम करने वालों ने देखी है।
मारपीट व शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने पर धामनोद वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री अमित डेमरा ने पुलिस थाना में आवेदन देकर उचित कारवाई करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि बाबूलाल जाट निवासी भैसाडाबर का कृषि कनेक्शन सर्विस क्रमांक N3114011982 पर बकाया राशी 6135/- थी जिसका भुगतान उपभोक्ता द्वारा आज दिनांक तक नहीं करने के कारण कर्मचारी अशोक धानक राव एवं दिनेश भूरिया द्वारा उपभोक्ता में बकाया वसूली कार्य करने हेतु उपभोक्ता के खेत पर गए थे जिसके उपरांत कर्मचारी श्री अशोक धानक राव एवं दिनेश भूरिया के साथ भैसाडाबर ग्राम स्थित लोकेशन ‘सगस बाउजी मचुन रोड भैसाडाबर उपभोक्ता के खेत पर दिलीप बाबूलाल जाट, अजय प्रकाश जाट एवं गोपाल बाबूलाल जाट निवासी नेसाडाबर द्वारा कर्मचारियों के साथ गाली-गलीच अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गयी जिसके कारण कर्मचारी श्री अशोक धानक राव को मुंह में चोट लगी एवं नाक से खून भी निकला ।
सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं लाईन स्टाफ के साथ मारपीट करने के कारण दिलीप बाबूलाल जाट, अजय प्रकाश जाट एवं गोपाल बाबूलाल जाट निवामी भैसाडाबर के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही एवं एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
- कृषि मंडी में व्यापारी संघ ने शुरू की प्याऊ सेवा, किसानों-हम्मालों को मिलेगा शीतल जलसैलाना। भीषण गर्मी को देखते हुए सैलाना कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों, हम्मालों, तुलावटी व्यापारियों तथा आमजन की सुविधा के लिए सकल कृषि मंडी व्यापारी संघ द्वारा जल मन्दिर प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। मंडी परिसर में स्थित सगज बाबाजी मंदिर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया…
- हत्या प्रकरण में पुलिस पर लापरवाही के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गेहलोत के नेतृत्व में एस डी ओ पी को सौंपा ज्ञापनसैलाना/रतलाम। सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक गेहलोत ने कहा परिवार के सदस्य की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है इस मामले में अब तक स्थानीय पुलिस थाने द्वारा गंभीरता से जांच नहीं किए जाने से परिवारजन एवं समाज में गहरा आक्रोश और निराशा है इतने गंभीर मामले में भी पुलिस प्रशासन की…
- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ 18 मार्च को संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल रहेगारतलाम। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों से अपील की है कि 18 मार्च बुधवार को शाम 4: बजे जिला कलेक्टर कार्यालय रतलाम पर एकत्रित होकर संयुक्त मोर्चा द्वारा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा टीईटी संबंधी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश…
- सेवानिवृत आई पी एस 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों/अनुसंधानकर्ताओ को देंगे अपराध अनुसंधान विषय पर प्रशिक्षणरतलाम। सेवानिवृत आई पी एस लेखक,चिंतक आरसी पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों/अनुसंधानकर्ताओ को अपराध अनुसंधान विषय पर प्रशिक्षण देंगे। पंवार नब्बे के दशक में रतलाम जिले के सैलाना सहित रतलाम में सेवाएं दे चुके हैं। वे अपराध अनुसंधान, आत्महत्या क्यों होती है, आदि विषयों पर पुस्तके लिख चुके हैं।जो पुलिस महकमे और…
- पार्षद मंगलेश कसेरा ने प्रेस क्लब के साथ मनाया होली मिलन, सामाजिक एकता का दिया संदेशसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं होरी हनुमान जी के परम भक्त समाजसेवी मंगलेश कसेरा द्वारा प्रेस क्लब के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैलाना प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित सभी पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते…
Author: MP Headlines























