सैलाना। सीएम राइज विद्यालय शासन की महत्वपूर्ण योजना है इन विद्यालय में सभी सुविधाएं हैं इसलिए सभी विद्यार्थी जो इस विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं उन्हें पढ़ाई के साथ साथ सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए।
ये विचार श्रीमती अनीता सागर, जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम द्वारा सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना के वार्षिकोत्सव अंतर्गत पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय में संचालित गतिविधियों की भी सराहना की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल द्वारा भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर मेहनत करते हुए अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करने को कहा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नारायण उपाध्याय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सैलाना द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर वरधानी द्वारा विद्यार्थियों को सम्पूर्ण ईमानदारी और उत्साह के साथ लक्ष्य के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री समरथ पाटीदार, वरिष्ठ शिक्षाविद् हरीश रत्नावत , नीता बैरागी, निशा सिसौदिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

स्वागत उद्बोधन संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा दिया गया और जिले के सर्वाधिक नामांकन और इंग्लिश मीडियम कक्षाओं वाले जिले के चयनित लाइट हाउस विद्यालय के रूप मे स्थापित विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों के बारे में सार गर्भित जानकारी दी गयी। सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना में वर्षभर विद्यालय में संचालित गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय खेल व अन्य प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर द्वारा खेल में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों को बताया गया।
विद्यालय के अकादमिक समन्वयक वैभव दुबे द्वारा अकादमिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गय। कार्यक्रम का संचालन कमलेश पाटीदार, ऋषिकांत देवडा, द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत लक्ष्मी यादव, पंकज अलावा, अश्विन गौतम, रेवसिंह वसुनिया, एल एन प्रजापत, सारिका मंडलोई, कैलाश मकवाना, सुरेश बानिया, महेश वर्मा, संगीता राठौर, द्वारा किया गया। कार्यक्रम पश्चात सभी विद्यार्थियों के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया।

Author: MP Headlines



