MP Headlines

प्रेस क्लब सैलाना की कार्यकारिणी घोषित

सैलाना। दशहरा मिलन समारोह में सैलाना प्रेस क्लब के अध्यक्ष को घोषित किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से प्रेस क्लब सैलाना के अध्यक्ष पद के लिए सुरेश मालवीय को अध्यक्ष मनोनित किया गया। शुक्रवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष मालवीय ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

घोषित कार्यकारिणी में सरंक्षक वीरेंद्र त्रिवेदी, विमल मांडोत व
परामर्शदाता संतोष धभाई की सहमति से उपाध्यक्ष कैलाश परिहार, संजय शर्मा, सचिव विमल कटारिया सह सचिव कृष्णा राठौर(पायल), कोषाध्यक्ष बुरहान लुकमानी व कार्यकारिणी सदस्य में मनोज भंडारी, सुनील परिहार, धर्मेंद्र मालवीय, कृष्णकांत मालवीय को लिया है। सदस्य नंदलाल बैरागी, नितेश राठौड़, पंकज राणावत, निखिल माहेश्वरी को शामिल किया गया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp