सैलाना। सैलाना नगर में लंबे अंतराल के बाद रात्रि में सिटी एवं लठ की आवाज सुनाई देने लगी है, यह और कोई नहीं चौकीदार (नेपाली)है। पदमराज व लोकराज द्वारा नगर में रात्रि गस्त की शुरुआत की गई है। कुछ वर्ष पूर्व भी सैलाना नगर में नेपाली बहादुर द्वारा रात्रि गस्त की जाती रही है। जिससे नगर में बहुत कुछ चोरियों पर अंकुश लगा था। वही आमजन भी इनकी सिटी व लठ की आवाज से सचेत रहते हैं।
अब सैलाना नगर में पदमराज जोशी व लोकराज देवकोटा द्वारा सैलाना नगर में रात्रि गस्त कर रहे हैं। जोशी व देवकोटा का नगर की जनता से कहना है कि रात्रि में आपको कोई शंका कोई वारदात वाली शिकायत हो तो हमें बताएं एवं सैलाना पुलिस थाने में भी सूचना दे। हमें भी कोई ऐसी आशंका होगी तो आपके दरवाजे को हम खट खटा कर आपको बताएंगे। जिससे नगर में चोरी चकारी पर अंकुश लगे, यही हमारी सेवाएं हैं।
बतादे की यह रात्रि गस्त के रूप में इनको प्रशासन या सरकार द्वारा कोई पारितोषिक श्रमदान के रूप में नही मिलता हें। अपने घर चलाने के लिए कोई दाम रुपये नहीं मिलता है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही यह नेपाली अपने जीवन यापन के लिए नगरों में कस्बों में रात्रि ग्रस्त कर अपनी आजीविकाए चलाते हैं इनका कहना है कि सैलाना नगर के लोगो द्वारा जो भी उचित रुपये दाम मिलता है उससे से वह अपना भरण पोषण करते है। इन्होंने बताया कि सैलाना पुलिस थाने पर आवेदन देकर नगर में गस्त चौकीदारी के लिए बकायदा अनुमति ली गई है। प्रशासन के संज्ञान में है।
- एकता और उत्साह की मिसाल बना सकल पंच दर्जी समाज का गोट कार्यक्रमसैलाना। सैलाना नगर में हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सकल पंच जूना गुजराती दर्जी समाज, सैलाना द्वारा आयोजित पारंपरिक गोट कार्यक्रम सामाजिक एकता, सहयोग और उत्साह का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। इस आयोजन में समाज के सभी परिवार की सक्रिय भागीदारी ने इसे यादगार और सफल बना दिया। कार्यक्रम की सफलता में योगदान…
- MP राज्यसभा चुनाव में नया मोड़: BAP भी उतारेगी उम्मीदवारविधायक डोडियार ने मोदी-गाँधी समेत बड़े नेताओं से मांगा समर्थन भोपाल/रतलाम। मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। तीन सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। सैलाना (रतलाम) से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने न…
- जल संरक्षण की दिशा में सैलाना का सशक्त कदम: जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारम्भसैलाना। मध्य प्रदेश शासन द्वारा 19 मार्च 2026 से प्रारंभ किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों में जल स्रोतों—नदियों, तालाबों एवं बावड़ियों—के जीर्णोद्धार, गहरीकरण, सफाई एवं वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में सैलाना नगर परिषद द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज शर्मा के निर्देशन में 19…
- गर्मी से पहले जागा प्रशासन: सैलाना में पेयजल संकट रोकने की बड़ी तैयारी, एक हफ्ते में सुधरेंगे बंद हैंडपंपसैलाना। ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पहले ही आदिवासी ग्रामीण अंचल में संभावित पेयजल संकट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। ग्रामीणों को गर्मी में पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को नगर स्थित जनपद पंचायत सभागार में…
- “गुड़ी पड़वा पर सैलाना में उमड़ा आस्था और उल्लास का सागर, सामाजिक एकता की दिखी मिसाल”सैलाना। सैलाना क्षेत्र व नगर में हिंदू नववर्ष के शुभारंभ का प्रतीक पावन पर्व गुड़ी पड़वा इस वर्ष भी सैलाना नगर में अपार श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे नगर में दिनभर भक्तिमय वातावरण छाया रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देकर सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की…
Author: MP Headlines























