सैलाना। सैलाना नगर में लंबे अंतराल के बाद रात्रि में सिटी एवं लठ की आवाज सुनाई देने लगी है, यह और कोई नहीं चौकीदार (नेपाली)है। पदमराज व लोकराज द्वारा नगर में रात्रि गस्त की शुरुआत की गई है। कुछ वर्ष पूर्व भी सैलाना नगर में नेपाली बहादुर द्वारा रात्रि गस्त की जाती रही है। जिससे नगर में बहुत कुछ चोरियों पर अंकुश लगा था। वही आमजन भी इनकी सिटी व लठ की आवाज से सचेत रहते हैं।
अब सैलाना नगर में पदमराज जोशी व लोकराज देवकोटा द्वारा सैलाना नगर में रात्रि गस्त कर रहे हैं। जोशी व देवकोटा का नगर की जनता से कहना है कि रात्रि में आपको कोई शंका कोई वारदात वाली शिकायत हो तो हमें बताएं एवं सैलाना पुलिस थाने में भी सूचना दे। हमें भी कोई ऐसी आशंका होगी तो आपके दरवाजे को हम खट खटा कर आपको बताएंगे। जिससे नगर में चोरी चकारी पर अंकुश लगे, यही हमारी सेवाएं हैं।
बतादे की यह रात्रि गस्त के रूप में इनको प्रशासन या सरकार द्वारा कोई पारितोषिक श्रमदान के रूप में नही मिलता हें। अपने घर चलाने के लिए कोई दाम रुपये नहीं मिलता है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही यह नेपाली अपने जीवन यापन के लिए नगरों में कस्बों में रात्रि ग्रस्त कर अपनी आजीविकाए चलाते हैं इनका कहना है कि सैलाना नगर के लोगो द्वारा जो भी उचित रुपये दाम मिलता है उससे से वह अपना भरण पोषण करते है। इन्होंने बताया कि सैलाना पुलिस थाने पर आवेदन देकर नगर में गस्त चौकीदारी के लिए बकायदा अनुमति ली गई है। प्रशासन के संज्ञान में है।
- एसडीएम तरुण जैन ने ली समीक्षा बैठक, ग्रामीण क्षेत्रों में नए हैंडपं त्वरित सुधार के निर्देशसैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में पानी की गंभीरता को लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तरुण जैन द्वारा महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य…
- प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का भ्रमण, गंगा दशमी पर्व पर कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलितरतलाम 24 मई/जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं रतलाम जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 25 मई को रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मंत्री डॉ. शाह 25 मई सायं 6 बजे रतलाम आयेंगे। सायं 7:30 बजे झाली तालाब रतलाम पर जल…
- पार्टी के जयघोष के साथ दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापनरतलाम, 23 मई । शनिवार को जेएमडी स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन पार्टी के जयघोष के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 5 सत्रो में बूथ प्रबंधन से लेकर देश की चुनौतियों तक चर्चा हुई । वक्ताओं…
- टीएस कार्य में देरी को लेकर सरपंच प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापनसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना जनपद पंचायत सैलाना में ग्राम पंचायत उण्डेर की पेयजल टंकी एवं टीएस कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिया गिरा को आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत उण्डेर में टंकी एवं टीएस से जुड़े…
- अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 पेटी मदिरा एवं इनोवा वाहन जप्तरतलाम 23 मई /कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.सी. केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध जिले में सघन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि लगभग 7:30…
Author: MP Headlines












