शिविर में सुनीता संजय तांतेड़ ने सीता बाई पांचाल को सुनने के लिए डिजिटल मशीन निशुल्क प्रदान की।
सैलाना। पूर्व लायनेस अध्यक्ष स्वर्गीय पुष्पा रानी तांतेड की स्मृति में तांतेड़ परिवार ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर में पुष्पा मेडिकल स्टोर्स पर रविवार को किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 256 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर जरूरी उपचार भी किया और स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह भी दी। प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक 8 घंटे चले इस शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाज सेवी सतीश कोठारी ने किया।
शिविर में नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन के पारीख, जनरल रोग के डॉक्टर एस के कुमावत, और बहरा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर के चौधरी ने अपनी अमूल्य सेवाएं शिविर में प्रदान की।
शिविर में सुनीता संजय तांतेड़ ने सीता बाई पांचाल को सुनने के लिए डिजिटल मशीन निशुल्क प्रदान की। सभी रोगियों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। शिविर में पूर्व लायंस अध्यक्ष भूरामल तांतेड़,संजय तांतेड़ आदि उपस्थित थे। आभार डॉक्टर आदित्य तांतेड़ ने माना।
- शिक्षा पर संवाद ही भविष्य की नींव: पारस सकलेचा ने छात्रों को दिया मार्गदर्शनसैलाना, 26 जुलाई। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा एव पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में ओशिन परिसर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद का मंच बना। 10वीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों…
- भाजयुमो के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी का पार्षदों ने किया भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएंसैलाना। रतलाम जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी के सैलाना आगमन पर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्षद विशाल धाभाई एवं हेमलता धाभाई ने पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट…
- सोनी ने किया प्रतिभा का सम्मान, प्रदेश का अभिमान: स्टेट चैंपियन भावेश हरिओम राव का भव्य स्वागत-अभिनंदनसैलाना/धामनोद। मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 29वीं मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्टेट चैंपियन बनकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा निशानेबाज भावेश हरिओम राव का नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंच कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला…
- रविवार को छात्रों की समस्याओं और भविष्य पर होगा सीधा संवाद, अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपीलसैलाना। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगठन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और आमजन से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक 10वीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक के…
- रविवार को छात्रों की समस्याओं और भविष्य पर होगा सीधा संवाद, अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपीलसैलाना। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगठन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और आमजन से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक 10वीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक के…
Author: MP Headlines