जागते रहो! नगर में लंबे अंतराल के बाद सुनाई देने लगी रात्रि में नेपाली सिटी एवं लठ की आवाज

सैलाना। सैलाना नगर में लंबे अंतराल के बाद रात्रि में सिटी एवं लठ की आवाज सुनाई देने लगी है, यह और कोई नहीं चौकीदार (नेपाली)है। पदमराज व लोकराज द्वारा नगर में रात्रि गस्त की शुरुआत की गई है। कुछ वर्ष पूर्व भी सैलाना नगर में नेपाली बहादुर द्वारा रात्रि गस्त की जाती रही है। जिससे नगर में बहुत कुछ चोरियों पर अंकुश लगा था। वही आमजन भी इनकी सिटी व लठ की आवाज से सचेत रहते हैं।

अब सैलाना नगर में पदमराज जोशी व लोकराज देवकोटा द्वारा सैलाना नगर में रात्रि गस्त कर रहे हैं। जोशी व देवकोटा का नगर की जनता से कहना है कि रात्रि में आपको कोई शंका कोई वारदात वाली शिकायत हो तो हमें बताएं एवं सैलाना पुलिस थाने में भी सूचना दे। हमें भी कोई ऐसी आशंका होगी तो आपके दरवाजे को हम खट खटा कर आपको बताएंगे। जिससे नगर में चोरी चकारी पर अंकुश लगे, यही हमारी सेवाएं हैं।

बतादे की यह रात्रि गस्त के रूप में इनको प्रशासन या सरकार द्वारा कोई पारितोषिक श्रमदान के रूप में नही मिलता हें। अपने घर चलाने के लिए कोई दाम रुपये नहीं मिलता है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही यह नेपाली अपने जीवन यापन के लिए नगरों में कस्बों में रात्रि ग्रस्त कर अपनी आजीविकाए चलाते हैं इनका कहना है कि सैलाना नगर के लोगो द्वारा जो भी उचित रुपये दाम मिलता है उससे से वह अपना भरण पोषण करते है। इन्होंने बताया कि सैलाना पुलिस थाने पर आवेदन देकर नगर में गस्त चौकीदारी के लिए बकायदा अनुमति ली गई है। प्रशासन के संज्ञान में है।

  • सैलाना में एक दशक बाद नगर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
    सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत  26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सैलाना में नगर विकास प्रस्फुटन समिति, आपका अपना परिवार और सैलाना सामाजिक सेवा समिति ने युवाओं के दिल में तब एक अलग जगह बना ली जब उन्होंने एक दशक बाद सैलाना…
  • पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नांदलेटा में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस
    सैलाना/ नांदलेटा। पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नांदलेटा में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत नांदलेटा की सरपंच अर्चना कुवर एवं विद्यालय के प्राचार्य विट्ठल लाल बूज द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य विट्ठल लाल…
  • पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया” , गणतंत्र दिवस पर डॉ. रविंद्र उपाध्याय का गरिमामय सम्मान
    सैलाना/रतलाम। साक्षर भारत–समृद्ध  भारत  की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान हेतु रतलाम ज़िले में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में विकासखंड समन्वयक (साक्षरता) जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना डॉ. रविंद्र उपाध्याय को सम्मानित किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत एवं उच्च स्तरीय गरिमामय वातावरण…
  • रतलाम के चांदनी चौक में हुआ जोरदार धमाका, 4लोग झुलसे
    रतलाम। रतलाम शहर के अतिव्यस्तम चांदनी चौक क्षेत्र में 26 जनवरी को शाम 4 बजे में एक बड़ा धमाका हुआ है। जिसे देख क्षेत्र में अफरा तफरी का मंच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की…
  • सैलाना नगर व अंचल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, शीतलहर के बीच लहराया तिरंगा
    मुख्य समारोह प्रभुदयाल गेहलोत ओपन स्टेडियम में हुआ आयोजित सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर एवं अंचल में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस शीतलहर के प्रकोप के बावजूद उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में गरिमापूर्वक मनाया गया। शासकीय एवं निजी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया, वहीं नगर का मुख्य समारोह प्रभुदयाल गेहलोत ओपन स्टेडियम…
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp