सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित

सैलाना। शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय सैलाना के वार्षिकोत्सव समापन और प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति अध्यक्ष केशू भाई निनामा, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, सैलाना विधायक प्रतिनिधि शिवा गहलोत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, छात्र संघ के प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर, शैलजा दवे, राजेश सोनी और सभी शिक्षको के साथ छात्र परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों  ने किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति अध्यक्ष केशू भाई निनामा,लक्ष्य निर्धारण अर्जुन की भांति करे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाश बहन चारेल ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी पुरस्कार नहीं प्राप्त कर सके हैं वे भी बधाई के अधिकारी है। विधायक प्रतिनिधि शिवा गहलोत ने कहा कि अब विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार  हो जाना चाहिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कठोर परिश्रम को प्राथमिकता देने की बात कही।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल ने अपने उद्बोधन में छात्रों को कहा कि मैने भी उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययन कर उत्कृष्टता अर्जित की है, आप भी उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र हो  आप भी उत्कृष्ट बने। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय ने कहा कि मैं इसी विद्यालय में शिक्षक रहा हूं। यहां आकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है, आप भी अधिकारी बने, यही शुभकामना देता हूं ।

अतिथियों के समक्ष प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों के द्वारा प्रमुख सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की एवं नगद पुरस्कारों की भी घोषणा की। प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख करते हुए इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय में वर्ष भर में संचालित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, उपहार एवं प्रमाण पत्रों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण के पश्चात बिना किसी शुल्क के संस्था के समस्त 819 विद्यार्थियों को मिठाई नमकीन के साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा  स्वैच्छिक अंशदान कर  राशि एकत्रित कर संपूर्ण भोज भी करवाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंदू मइडा,  छगनलाल मीड़ा, कालू बारोड़,सैलाना के वरिष्ठ पत्रकार विमल कटारिया, संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन  श्रीमती जयश्री शर्मा एवं डॉ अर्जुन सिंह पवार ने किया। कार्यक्रम का आभार छात्र संघ के प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर ने माना।

  • क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन: संगीता चारेल ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की अहम मुलाकात
    सैलाना। सैलाना विधानसभा की पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चारेल ने भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर सैलाना विधानसभा क्षेत्र में चल रही पार्टी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान क्षेत्र…
  • सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ
    14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर रतलाम 28 फरवरी/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(एच पी वी ) एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ अजमेर राजस्थान से किया गया। रतलाम जिले में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह , रोगी कल्याण समिति सदस्य…
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आलोट में मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही की
    रतलाम 28 फरवरी/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा  द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की  जा रही है। शनिवार को आलोट में  कार्रवाई करते हुए रेलवे ऑफिस के सामने स्थित जय माता दी किराना से नवकार बेसन,पीपली बाजार स्थित गुडलक एजेंसीज से पतंजलि…
  • सैलाना में पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश
    सैलाना। शुक्रवार को नगर में वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सहज सागर जी महाराज ससंघ (4 पिच्छी) का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। अपने ओजस्वी प्रवचनों और “ॐ इग्नोराय…
  • चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 34 युवाओं ने किया रक्तदान
    धामनोद। बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद क्लब एवं युवान वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल ने उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान…
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp