सैलाना। नगर में चौपट हो चुकी यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए बुधवार अल सुबह परिषद अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य मार्ग के साथ बस स्टैंड क्षेत्र का अस्थायी अतिक्रमण हटाया। जिससे यातायात नगर में सुगम हुआ।
नगर के प्रमुख मार्गों में लगातार जाम की शिकायतों के चलते नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने बुधवार को सुबह सवेरे परिषद की टीम के साथ मुख्य मार्ग के गणेश मंदिर क्षेत्र, पैलेस चौराहा, बस स्टैंड क्षेत्र से लगने वाले जाम की स्तिथि देख व्यापारियों द्वारा किया गया अस्थायी रूप से अतिक्रमण नाली के बाहर रखी गई लोहे की जालियों को ट्राली में भरवाकर परिषद कार्यालय भिजवाया।
बता दे नगर की यातायात व्यवस्था काफी समय से लचर होते हुए बिल्कुल राम भरोसे चल रही थी। जिसको लेकर आमजन लगातार परिषद व पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए जाम से मुक्ति के लिये मांग कर रहे थे। नपं अध्यक्ष श्री शुक्ला ने मुख्य मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर ग्राहकों द्वारा अपनी बाइक खड़ी करने व यातयात जाम को लेकर शाखा प्रबंधक के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विगत शांति समिति की बैठकों में इस विषय पर कई बार प्रशासन व आमजन के बीच चर्चा हुई जिसमें एसडीएम मनीष कुमार जैन ने परिषद व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया, मगर व्यवस्था में कोई बदलाव नही आया था।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है । लेकिन जो पक्षपात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है। प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि सब एक समान हैं। अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है लेकिन जो पक्ष पात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि सब एक समान हैं अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
- स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम जायसवाल ने सौंपी जिम्मेदारियां15 अगस्त समारोह में सभी विभागों की अनिवार्य सहभागिता, प्रभात फेरी से लेकर यातायात, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर सैलाना। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, व्यवस्थित एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद पंचायत सैलाना के सभाकक्ष में...
- डीएसपी पदोन्नति पर सुरेंद्र गडरिया का भव्य स्वागत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा ने दी शुभकामनाएं
रावटी। थाना प्रभारी रावटी से पदोन्नत होकर डीएसपी बने सुरेंद्र गडरिया का गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर केशु निनामा ने गडरिया को डीएसपी पद पर पदोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
- सैलाना में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत कौशल दीक्षांत समारोह एवं रोजगार मेला संपन्न
सैलाना में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत कौशल दीक्षांत समारोह एवं रोजगार मेला संपन्न, 900 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण पत्र. सैलाना। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत जनजातीय कौशल केंद्र द्वारा गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को ओसीन परिसर, सैलाना में भव्य ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ और ‘रोजगार…
- विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सीएम से की मांग, बस का 60% किराया बढ़ोतरी वापस लें,”एक साथ इतनी वृद्धि से गरीब, किसान, विद्यार्थियों की कमर टूटेगी”सैलाना। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रदेश में सामान्य यात्री बसों के किराए में की गई लगभग 60 प्रतिशत वृद्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी अधिक बढ़ोतरी जनहित में नहीं है। विधायक ने 06/08/2026 को लिखे पत्र में बताया कि शासन द्वारा...
- विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सीएम से की मांग, पटवारियों की हड़ताल खत्म कराएं, 5 सूत्रीय मांगों पर बातचीत कर राजस्व सेवाएं बहाल करने का आग्रहसैलाना। मध्यप्रदेश पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल के कारण आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पटवारी संघ की 5 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण कर हड़ताल समाप्त कराने का आग्रह किया है। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया...
Author: MP Headlines