👉सुरक्षित यात्रा के संबंध में मजदूरों को किया जागरूक
👉ओवरलोड वाहनों में नहीं बैठने की दी गई समझाइश
रतलाम। मजदूरों को लेकर जाने वाले ओवर लोडिंग वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल द्वारा सैलाना में मजदूरों एवं वाहन चालकों को क्षमता से अधिक सवारियों वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए मजदूरों एवं नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं क्षमता से अधिक संख्या में किसी वाहन में यात्रा नहीं करने की समझाइश दी गई।

एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल द्वारा मजदूरों को बताया गया कि क्षमता से अधिक संख्या में भरी सवारी वाले वाहन के साथ दुर्घटना की संभावना कई गुना अधिक बढ़ जाती है एवं इससे बड़ी मात्रा में जन हानि हो सकती है। वाहन की गति पर भी ध्यान दे और तेज गति से वाहन चलाने पर वाहन चालक को समझाए।

इसके साथ ही वाहन चालकों को भी समझाया गया कि क्षमता से अधिक सवारियां वाहन में न बैठाए, वाहन धीमी गति से चलाए एवं यातयात के नियमों का पालन करे। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जाएगी।
- शिक्षा पर संवाद ही भविष्य की नींव: पारस सकलेचा ने छात्रों को दिया मार्गदर्शनसैलाना, 26 जुलाई। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा एव पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में ओशिन परिसर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद का मंच बना। 10वीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों…
- भाजयुमो के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी का पार्षदों ने किया भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएंसैलाना। रतलाम जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी के सैलाना आगमन पर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्षद विशाल धाभाई एवं हेमलता धाभाई ने पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट…
- सोनी ने किया प्रतिभा का सम्मान, प्रदेश का अभिमान: स्टेट चैंपियन भावेश हरिओम राव का भव्य स्वागत-अभिनंदनसैलाना/धामनोद। मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 29वीं मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्टेट चैंपियन बनकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा निशानेबाज भावेश हरिओम राव का नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंच कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला…
- रविवार को छात्रों की समस्याओं और भविष्य पर होगा सीधा संवाद, अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपीलसैलाना। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगठन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और आमजन से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक 10वीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक के…
- रविवार को छात्रों की समस्याओं और भविष्य पर होगा सीधा संवाद, अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपीलसैलाना। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगठन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और आमजन से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक 10वीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक के…
Author: MP Headlines