रतलाम 08 जनवरी 2025/ रतलाम जिले के जावरा के रहने वाली शकुंतला बाई को भी प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात मिली है। पहले कच्चे मकान में रहने वाली शकुंतला बाई को पक्का मकान मिल गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरीकी बदौलत उसके जीवन में खुशहाली आ गई है।
जावरा के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली शकुंतला मजदूरी का कार्य करती है। पहले कच्चे मकान में विपरीत मौसमों में अत्यंत दुखद परिस्थितियों का सामना उसके परिवार को करना पड़ता था लेकिन अब शकुंतला बाई का परिवार खुश है क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन को खुशहाल कर दिया है। इसके लिए शकुंतला और उसका परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता है।
- मध्यप्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्षो व महामंत्री की घोषणा की गईं

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री की घोषणा रविवार को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने की है।
- अनुकूल सोनी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम के जिला अध्यक्ष
सैलाना/रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक नियुक्तियों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी आदेश में रतलाम जिले की कमान अनुकूल सोनी को सौंपते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कृष्णा डिडोर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी… - सैलाना में एकलव्य स्कूल का 10 वा पूर्व छात्र मिलन समारोह और स्थापना दिवस मनाया
सैलाना। रविवार को एकलव्य मॉडल स्कूल का पूर्व छात्र द्वारा मिलन समारोह एवं स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रारंभ में मां सरस्वती की तस्वीर पर पूर्व छात्र एवं स्कूल स्टाफ द्वारा पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रिंसिपल एवं पूर्व छात्र विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।…
- दो सप्ताह से बारिश गायब, इंद्रदेव को मनाने सोमवार को सैलाना में मनेगी ‘उज्जैनी’सनातन समाज, किसानों, व्यापारियों का सामूहिक निर्णय सैलाना। क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में खड़ी मक्का, सोयाबीन, कपास सहित अन्य खरीफ फसलों के पौधे पानी के अभाव में सूखने की कगार पर हैं। यदि जल्द वर्षा नहीं हुई तो किसानों को…
- सैलाना में आवारा श्वानों का आतंक: तीन दिन में दो हमले, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
सैलाना। नगर में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में आवारा श्वानों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। लगातार हो रही घटनाओं से नगरवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा घटना शुक्रवार देर रात भोई मोहल्ले में सामने…
Author: MP Headlines















