सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में आज विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. आर पी पाटीदार ने बताया कि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती रक्षा यादव ने सभी उपस्थित जनों को विभिन्न योग क्रियाएं एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में विश्व धर्म संसद में 11 सितंबर 1893 को दिए गए ऐतिहासिक भाषण को विद्यार्थियों को दिखाया गया।

इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राहुल परमार और अन्य छात्रों ने हिस्सेदारी की। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सौरभ ई. लाल ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है और वे हमें प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर डा. हरिओम अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ. दिलीप सिंह मंडलोई ने माना।
रोजाना व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे : प्राचार्य वीरेंद्र मिण्डा
सैलाना। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह उठकर सभी को व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। यह बात वीरेन्द्र मिण्डा ने शासकीय सीएम राईज हायर सेकेंडरी स्कूल सैलाना में सूर्य नमस्कार के दौरान कार्यक्रम में कही। विद्यार्थियो से वीरेन्द्र मिण्डा ने कहा कि अच्छा भोजन करना चाहिये। सुबह रोजाना व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे।

शासकीय सीएम राईज बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने जनप्रतिनिधि व शिक्षको के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार की सभी चरण की योग क्रिया संस्था के शिक्षक हेमंत व्यास, आनंद मईड़ा, मिथुन मकवाना द्वारा सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही रेडियो प्रसारण के माध्यम से सभी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश सुनाया गया। इसी दौरान प्राचार्य वीरेन्द्र मिंडा, उप प्राचार्य शेलजा दवे, सहित स्कूल के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन व आभार वरिष्ठ शिक्षक मानसिंह डामोर ने किया।
- मालवा के गांधी स्व. प्रभु दयाल गेहलोत के अनुयायीयो, कांग्रेस जनो ने प्रतिमूर्ति पहुंचकर नवमी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

स्व.गहलोत की पुण्यतिथि पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं “मालवा के गांधी” के नाम से विख्यात स्वर्गीय प्रभु दयाल गेहलोत की नवमी पुण्यतिथि के अवसर पर 2 अगस्त को उनकी प्रतिमा पर गेहलोत परिवार के बड़े पुत्र राजेश गेहलोत,…
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक बढ़ीरतलाम / उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि फसल बीमा पोर्टल के अनुसार 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब कृषक अपनी फसलों का…
- विधायक कमलेश्वर डोडियार की पहल: भील एकता मिशन की ‘लीगल सेल’ गठित, गरीबों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतासैलाना। जयस भील एकता मिशन ने सामाजिक आंदोलन के साथ अब कानूनी सहायता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रत्येक जिले में ‘भील एकता मिशन लीगल सेल’ गठित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक…
- सावन में बड़ी सुविधा, घर बैठे पवित्र गंगाजल पहुँचा रहा डाक विभागअपनी आस्था को दें पवित्रता की धार, निकटतम डाकघर से भी ले सकते हैं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल रतलाम 1 अगस्त 2026/ अधीक्षक डाकघर श्री राजेश कुमावत द्वारा बताया गया कि भारतीय डाक विभाग वर्षभर आमजन को गंगोत्री से प्राप्त शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराता है, लेकिन पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा…
- एकलव्य स्कूल बाजना में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल: कक्षा 10वीं के खराब रिजल्ट पर पालकों का फूटा गुस्सा, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने की सख्त कार्रवाई की मांगसैलाना/बाजना। रतलाम जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बाजना की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कक्षा 10वीं के बेहद खराब परीक्षा परिणाम के बाद पालकों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग…
Author: MP Headlines
