सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में आज विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. आर पी पाटीदार ने बताया कि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती रक्षा यादव ने सभी उपस्थित जनों को विभिन्न योग क्रियाएं एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में विश्व धर्म संसद में 11 सितंबर 1893 को दिए गए ऐतिहासिक भाषण को विद्यार्थियों को दिखाया गया।

इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राहुल परमार और अन्य छात्रों ने हिस्सेदारी की। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सौरभ ई. लाल ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है और वे हमें प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर डा. हरिओम अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ. दिलीप सिंह मंडलोई ने माना।
रोजाना व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे : प्राचार्य वीरेंद्र मिण्डा
सैलाना। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह उठकर सभी को व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। यह बात वीरेन्द्र मिण्डा ने शासकीय सीएम राईज हायर सेकेंडरी स्कूल सैलाना में सूर्य नमस्कार के दौरान कार्यक्रम में कही। विद्यार्थियो से वीरेन्द्र मिण्डा ने कहा कि अच्छा भोजन करना चाहिये। सुबह रोजाना व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे।

शासकीय सीएम राईज बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने जनप्रतिनिधि व शिक्षको के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार की सभी चरण की योग क्रिया संस्था के शिक्षक हेमंत व्यास, आनंद मईड़ा, मिथुन मकवाना द्वारा सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही रेडियो प्रसारण के माध्यम से सभी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश सुनाया गया। इसी दौरान प्राचार्य वीरेन्द्र मिंडा, उप प्राचार्य शेलजा दवे, सहित स्कूल के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन व आभार वरिष्ठ शिक्षक मानसिंह डामोर ने किया।
- वार्ड नंबर 6 में रातभर चला नल पाइपलाइन कार्य, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला खुद रात तक डटे रहे, पेयजल संकट पर सख्त रुख
सैलाना। नगर के वार्ड नंबर 6 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को समाप्त करने के लिए नगर परिषद ने जिस गंभीरता और तत्परता का परिचय दिया, वह काबिले-तारीफ है। गुरुवार रात नल पाइपलाइन सुधार व विस्तार का कार्य बिना रुके पूरी रात चलता रहा। आमतौर पर सरकारी कार्यों में समय की… - शासकीय सांदीपनि विद्यालय सैलाना में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी
सैलाना। सैलाना नगर स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा ज्ञान की देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की गई। पूजा उपरांत विद्यार्थियों को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम… - सैलाना वाल्मीकि आश्रम का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित
सैलाना। शनिवार को सैलाना नगर में वनवासी कल्याण परिषद के वाल्मीकि आश्रम का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। वनवासी वाल्मीकि आश्रम सैलाना समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सैलाना में आश्रम की स्थापना को 45 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और आश्रम समिति द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार के आयोजन… - बाल विवाह एक सामाजिक बुराई: नन्हें कलाकारों ने नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
सैलाना। सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालविवाह एक सामाजिक बुराई पर नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। बालिकाएं किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य होती हैं। इसलिए बालिकाओं का शिक्षित होना आवश्यक है। बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना पहली प्राथमिकता है क्योंकि वह परिवार… - मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने नौकरी से दिया इस्तीफा
भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने वीआरएस लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को जानकारी दी है। अभिषेक तिवारी 2 साल पहले मध्यप्रदेश से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। फिलहाल वह नेशनल टेक्नोलॉजी रिसर्च आर्गेनाईजेशन में पदस्थ है। मध्यप्रदेश के बालाघाट सागर जिले में पुलिस अधीक्षक…
Author: MP Headlines

















