333 गुमशुदा महिलाओं एवं 826 गुमशुदा पुरुषों को किया दस्तियाब
रतलाम। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रतलाम पुलिस द्वारा गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया।
वर्ष 2024 में 33 बालक एवं 405 बालिकाओं के अपहरण/ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। रतलाम पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में 30 बालक एवं 342 बालिकाओं को सुरक्षित दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जिले में वर्ष 2024 में 413 पुरुषों एवं 1120 महिलाओं की गुमशुदगी दर्ज की गई है एवं वर्ष 2024 में 333 पुरुषों एवं 826 महिलाओं की दस्तियाबी की गई। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शेष लंबित गुमशुदगी के दस्तयबी हेतु सभी थानों पर टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण: एबीवीपी ने आयोजित की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता
सैलाना में वंदे मातरम् का स्वर, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का दम सैलाना। बुधवार को सैलाना नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सैलाना स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के… - नारी कभी कमजोर नहीं होती, उसे केवल अपनी शक्ति और पहचान को समझने की आवश्यकता: कल्पना पुरोहित
सैलाना जनजाति कौशल केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सैलाना। जनजाति कौशल केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम की मुख्य… - सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की पहल: सैलाना-बाजना के सैकड़ों स्कूल खुले में संचालित, सैकड़ों विद्यालय बिना बाउंड्रीवाल, विधायक ने कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांग
रतलाम/ सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आदिवासी अंचल के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी सुश्री मिशा सिंह को पत्र लिखकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। विधायक डोडियार ने अपने पत्र में कहा है कि जिले के सैलाना… - जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ सैलाना की नई टीम घोषितयुवक महासंघ में नई ऊर्जा: तरुण बाफना अध्यक्ष, कई पदों पर नियुक्तियां सैलाना। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की सैलाना इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह पुनर्गठन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील सिंघी की अनुशंसा पर किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. रिजन अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, प्रदेश…
- इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया
रतलाम। रतलाम पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के…
Author: MP Headlines

















