●स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन,बड़ों का आदर और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को आत्मसात करे विद्यार्थी-आशा राजीव रावत,पार्षद
●विवेकानंद के विचारों से राष्ट्रीयता की भावना सीखने का अवसर-देवश्री मयूर पुरोहित,पार्षद

रतलाम। सी एम राइज विनोबा रतलाम में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद आशा राजीव रावत और अध्यक्षता पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने की।अतिथि-द्वय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य संध्या वोरा तथा उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया।

इस अवसर पर पार्षद आशा राजीव रावत ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन, बड़ों का आदर और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को आत्मसात करने का आग्रह ।पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने विवेकानंद के विचारों से युवा दिवस को राष्ट्रीयता की भावना सीखने का अवसर बताया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भोपाल से प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश को भी सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन भावना रावत और आभार अजय मरमट ने किया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, मीनाक्षी अग्रवाल, प्रह्लाद बैरागी, हीना शाह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।

- दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व विधायक संगीता चारेल ने की पहलसैलाना। सैलाना क्षेत्र में हो रही वाहन दुर्घटनाओं से पूर्व विधायक संगीता चारेल काफी आहत हैं। उन्होंने समाज जनों से अपील की है कि वे नशे में वाहन न चलाएं, वाहन की गति नियंत्रित रखें, और वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या गत दो दिनों में क्षेत्र में करीब पांच लोगों…
- थांदला के नंदन दीक्षार्थी भाई ललितजी भंसाली आगामी 30 अप्रैल को थांदला में ग्रहण करेंगे जैन भगवती दीक्षासैलाना। थांदला के नंदन दीक्षार्थी भाई ललितजी भंसाली की जयकारा यात्रा के साथ जैन श्री संघों ने बहुमान किया। धर्म नगरी सैलाना में थांदला के नंदन दीक्षार्थी भाई ललित जी भंसाली व धर्म सहायिका संध्या भंसाली के साथ आगमन हुआ। यहां स्थानीय राजवाड़ा चौक से सकल जैन संघ के श्रावक श्राविकाएं भगवान महावीर के जयकारों…
- रेडियम रिफ्लेक्टर अभियान: सैलाना में किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदमसैलावा अनुविभागीय अधिकारी की अनूठी पहल अपनों के लिए अभियान रतलाम/ सैलाना। सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन ने सैलाना क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए कृषि उपज मण्डी समिति को निर्देश दिए हैं कि मण्डी प्रांगण में प्रवेश करने वाले सभी किसानों के वाहनों/ट्रेक्टर ट्रॉली के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर (चिन्ह) लगवाने हेतु…
- नरवाई जलाने के विरूद्व प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, पटवारी निलंबित, किसान के खिलाफ एफआईआर दर्जनीमच। नीमच जिला प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। रविवार को गांव रेवली – देवली के एक किसान द्वारा अपने खेत में नरवाई जलाने पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर तहसीलदार नीमच ग्रामीण द्वारा किसान के विरूद्ध नीमच सिटी थाने में एफ.आई.आर दर्ज करवाई गई है। वहीं स्थानीय…
- ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक में श्री शिवराज सिंह ने की छोटे किसानों की चिंताकई मायनों में महत्वपूर्ण रही केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ब्राज़ील यात्रा, 21 अप्रैल सुबह लौटेंगे भारत 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में भागीदारी के साथ-साथ भारत व ब्राजील के बीच कृषि व्यापार, तकनीक और नवाचार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भारत में सोया उत्पादन और निर्यात को…

Author: MP Headlines



