●स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन,बड़ों का आदर और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को आत्मसात करे विद्यार्थी-आशा राजीव रावत,पार्षद
●विवेकानंद के विचारों से राष्ट्रीयता की भावना सीखने का अवसर-देवश्री मयूर पुरोहित,पार्षद

रतलाम। सी एम राइज विनोबा रतलाम में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद आशा राजीव रावत और अध्यक्षता पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने की।अतिथि-द्वय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य संध्या वोरा तथा उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया।

इस अवसर पर पार्षद आशा राजीव रावत ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन, बड़ों का आदर और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को आत्मसात करने का आग्रह ।पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने विवेकानंद के विचारों से युवा दिवस को राष्ट्रीयता की भावना सीखने का अवसर बताया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भोपाल से प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश को भी सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन भावना रावत और आभार अजय मरमट ने किया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, मीनाक्षी अग्रवाल, प्रह्लाद बैरागी, हीना शाह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।

- अव्यवस्था के खिलाफ मुखर होकर आमजन की आवाज बने पत्रकार -शरद जोशी
सैलाना। आज व्याप्त अव्यवस्था व आमजन की समस्या को लेकर पत्रकार मुखर होकर जनता की आवाज बने, वर्तमान दौर में समाज को पत्रकार के कलम की महत्ती आवश्यकता है। उक्त विचार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक ऑनलाइन सदस्यता सयोंजक व वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने स्थानीय विश्राम ग्रह पर संगठन के वार्षिक सदस्यता कार्ड… - वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण: एबीवीपी ने आयोजित की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता
सैलाना में वंदे मातरम् का स्वर, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का दम सैलाना। बुधवार को सैलाना नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सैलाना स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के… - नारी कभी कमजोर नहीं होती, उसे केवल अपनी शक्ति और पहचान को समझने की आवश्यकता: कल्पना पुरोहित
सैलाना जनजाति कौशल केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सैलाना। जनजाति कौशल केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम की मुख्य… - सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की पहल: सैलाना-बाजना के सैकड़ों स्कूल खुले में संचालित, सैकड़ों विद्यालय बिना बाउंड्रीवाल, विधायक ने कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांग
रतलाम/ सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आदिवासी अंचल के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी सुश्री मिशा सिंह को पत्र लिखकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। विधायक डोडियार ने अपने पत्र में कहा है कि जिले के सैलाना… - जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ सैलाना की नई टीम घोषितयुवक महासंघ में नई ऊर्जा: तरुण बाफना अध्यक्ष, कई पदों पर नियुक्तियां सैलाना। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की सैलाना इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह पुनर्गठन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील सिंघी की अनुशंसा पर किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. रिजन अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, प्रदेश…
Author: MP Headlines

















