●स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन,बड़ों का आदर और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को आत्मसात करे विद्यार्थी-आशा राजीव रावत,पार्षद
●विवेकानंद के विचारों से राष्ट्रीयता की भावना सीखने का अवसर-देवश्री मयूर पुरोहित,पार्षद

रतलाम। सी एम राइज विनोबा रतलाम में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद आशा राजीव रावत और अध्यक्षता पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने की।अतिथि-द्वय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य संध्या वोरा तथा उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया।

इस अवसर पर पार्षद आशा राजीव रावत ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन, बड़ों का आदर और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को आत्मसात करने का आग्रह ।पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने विवेकानंद के विचारों से युवा दिवस को राष्ट्रीयता की भावना सीखने का अवसर बताया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भोपाल से प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश को भी सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन भावना रावत और आभार अजय मरमट ने किया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, मीनाक्षी अग्रवाल, प्रह्लाद बैरागी, हीना शाह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।

- बुलडोजर पर निकली बारात, दूल्हे का अंदाज़ बना जिलेभर में चर्चा का विषय!सैलाना। आपने घोड़ी, कार या सजी-धजी बग्घी पर दूल्हे को सवार होते तो खूब देखा होगा, लेकिन सैलाना क्षेत्र में एक ऐसी अनोखी बारात निकली जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। समीपस्थ गांव पहाड़ी बंगला( करिया )से शनिवार सुबह निकली इस बारात में दूल्हा रोहित, पिता नारायण खराड़ी, पारंपरिक सवारी को छोड़ बुलडोजर (जेसीबी)…
- मच्छरों पर वार, मलेरिया पर प्रहार” — सैलाना में जागरूकता की मजबूत पहलसैलाना। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेंद्र मौर्य के निर्देशन तथा डॉ. शैलेष डांगे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में डॉ. शैलेष डांगे ने…
- सैलाना डाकघर के अनुडाकपाल रमेश बसेर को भावभीनी विदाई”सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के भारतीय डाक विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और सरल व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले अनूडाकपाल (SPM) श्री रमेश चन्द्र बसेर का तीनवर्षीय उपरांत सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर सैलाना डाकघर से रतलाम (न्यू कलेक्टर रतलाम) स्थानांतरण हुआ। बसेर के स्थानांतरण होने के अवसर पर शनिवार को सैलाना…
- विधायक निधि से दो गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा विकास का संकल्प….सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक निधि से दो अलग-अलग गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सेल्यारुंडी गांव में 3 लाख रुपये की लागत…
- विधायक का कलेक्टर के नाम पत्र प्रसारित होते ही नगर परिषद ने कर दिया डस्टबिनों का वितरण शुरूसैलाना में 7000 डस्टबीन गोदाम में बंद, विधायक डोडियार की चेतावनी — “लापरवाही बर्दाश्त नहीं” सैलाना। स्वच्छता के दावों के बीच नगर परिषद सैलाना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। गीले-सूखे कचरे के पृथकीकरण के लिए खरीदे गए लगभग 7000 डस्टबीन आज भी गोदामों में धूल खा रहे हैं, जबकि शहर की सड़कों…
Author: MP Headlines












