MP Headlines

बेरोजगारी चरम पर, महंगाई बढ़ी है, सब तरफ त्राहि-त्राहि मची है, सैलाना में बोले जीतू पटवारी

भाजपा भले ही बरसों से सत्ता में काबिज है पर उसने कुछ खास काम नहीं किए हैं

सैलाना। शुक्रवार देर शाम मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सैलाना में पूर्व राज्य मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत के पुत्र पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत के सुपुत्र हनी गेहलोत के विवाह समारोह कार्यक्रम में आये थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस पर भरोसा जताया है। हम भी उसी अंदाज मे काम कर रहे है। हम शीर्ष नेतृत्व के भरोसे को कायम रखेंगे। हम सब को संविधान बचाना है। कांग्रेस अगामी 27 जनवरी को महु में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली निकालकर भाजपा को एक संदेश देगी की आप संविधान के साथ छेडछाड नही कर सकते है।  

पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि हम सब मिलकर लडेगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस धीरे-धीरे मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रही है। पूरे प्रदेश में विकासखंड स्तर पर हमारा संगठन सक्रिय हो चला है। कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में हमें हर बड़े से बड़े नेता व छोटे से छोटे कार्यकर्ता का पूर्णतः सहयोग मिल रहा है। वर्षों से सत्ता से बाहर रहने की निराशा को दूर करने की दिशा में प्रदेश कांग्रेस ने कदम बढ़ा दिए हैं। हनी गहलोत की शादी में आए प्रदेश अध्यक्ष ने हनी गहलोत को कहा कि आपकी शादी में यह पहल सहयोग है कि विवाह के मंडप में कांग्रेस जनों की बैठक हुई नेताओं ने भाषण दिए यह भी पल आपको यादगार बना रहेगा।
पटवारी की इस बात पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत  ने कहा  कि यह तो पारिवारिक रस्म रिवाज है यह भी चलता रहेगा किंतु कांग्रेस पार्टी को भी मज़बूती के लिऐ हम काम करते रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सैलाना में शुक्रवार रात स्थानीय मीडिया कर्मियों से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि यह मीडिया द्वारा बनाई गई कपोल कल्पना है कि मुझे बड़े नेताओं का सहयोग नहीं मिलता है, दरअसल मुझे हर बड़े नेता व कार्यकर्ता का सहयोग मिल रहा है। हम निसंदेह एक सफल दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिले में सैलाना की तरह ही अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस को मजबूत किए जाने के निरंतर प्रयास जारी है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में साफ कहा कि भाजपा भले ही बरसों से सत्ता में काबिज है पर उसने कुछ खास काम नहीं किए हैं। बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई बढ़ी है। सब तरफ त्राहि-त्राहि मची है। आने वाले चुनाव में हर हाल में भाजपा को जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव हर्ष विजय गेहलोत, तराना के विधायक महेश परमार, झाबुआ के पूर्व विधायक जैवियर मेड़ा, नागदा के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, महिदपुर के विधायक दिनेश बोस, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला क्षेत्र के सरपंच गण सहित कांग्रेस नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मंगलेश कसेरा ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp