सैलाना /सरवन। दिल्ली चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 27 साल के बाद राजधानी में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत पर पुरे देश में जश्न मनाया जा रहा है।

दिल्ली में बीजेपी की जीत के अवसर पर सरवन आषाढी चौराहा पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भैरू सिंह निनामा, सरवन सरपंच शम्बूडी बाई भाभर, आजीवन सहयोग निधि विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बापू सिंह मईडा, महामंत्री सुनील तोतला, भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील कपूर, पूर्व सरपंच बसंत कटरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल निनामा, उपाध्यक्ष लाला सोमानी, जनपद सदस्य मनोहर डिंडोर, उपाध्यक्ष छगन मईडा, सरवन उपसरपंच ललवेश सोनावा, सरवन पूर्व सरपंच प्रभुलाल निनामा, बुथ अध्यक्ष दिलीप चरपोटा, सरपंच कांतिलाल धामा, सरपंच मदन मईडा, उपाध्यक्ष कमल निनामा, बुथ अध्यक्ष दशरथ खराड़ी, जनपद सदस्य रंगलाल निनामा, सरपंच शंकर निनामा, बुथ अध्यक्ष इंदर मईडा, भाजपा सदस्य सुनीता बैरागी, तारा बाई डोडियार सोमेश परिहार, माधव बट्टड़, अरुण राणा, भीमा निनामा, सरपंच तेज सिंह, कालू सिंह, मांगीलाल मकवाना, शिव गुर्जर, समरथ गायरी, मुन्नालाल खराड़ी, बाबूलाल निनामा, शिव भगत, बहादुर बडोरी, शांतिलाल निनामा, फतेहसिंह मईडा, मुकेश राणा, प्रकाश सोमानी, बुथ अध्यक्ष उदयसिंह गुर्जर , मुकेश जादव मोहन मईडा बूथ अध्यक्ष, गणेश निनामा, मदन मईडा, रामलाल पाटडी, बुथअध्यक्ष सत्तर सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े़ बजाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
दिल्ली में बीजेपी को मिली जीत को लेकर मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह निनामा ने कहा कि दिल्ली की जीत नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। इस चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी बीजेपी पर भरोसा जताया है। दिल्ली चुनाव में कई बड़े नेताओं का हार का सामना करना पड़ा है। इसको लेकर मंडल अध्यक्ष भैरूसिंह निनामा प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन्हें तो हराया ही जाना था क्योंकि यह लोग दिल्ली को आपदा की स्थिति में लेकर गए थे अब वे खुद आपदा में चले गए है।

Author: MP Headlines



