नवागत थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने सैलाना थाने का किया पदभार ग्रहण, कहा पुलिस आमजन की रक्षा के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध

सैलाना। गत दिनों रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के थाना क्षेत्र में फेर बदल करते हुए सैलाना पुलिस थाने में गडरिया को नियुक्त किया। उसी आदेश अनुसार रतलाम जिले के सैलाना पुलिस थाने में नवागत थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने गत दिवस सैलाना थाने का पदभार ग्रहण कर लिया। वे थाना प्रभारी प्रथ्वी सिंह खलाटे की जगह आए है।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात चौथे स्तंभ से चर्चा में उन्होंने बताया कि नगर में यातायात की व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी। क्षेत्र में अवैध काम बिल्कुल नही होने देंगे। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील कि की कोई भी सायबर फ्राड होने पर डरे नही तुरन्त पुलिस को सूचना दे। पुलिस आमजन की रक्षा के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp