रतलाम। आचार्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री धैर्य प्रभाजी, पुण्यशीलाजी, अनुपमशीलाजी आदि ठाणा- 11 का गुरुवार को सैलाना नगर में मंगल प्रवेश हुआ। साध्वी मंडल का विभिन्न क्षेत्रों में धर्म प्रभावना करने के पश्चात यहां आगमन हुआ।
साध्वी मंडल की अगवानी हेतु श्रावक श्राविकाएं सैलाना रोड़ पर पहुँच गए थे। प्रवेश यात्रा घंटाघर यह चौराहा, मेन रोड होती हुई रंगवाडी़ मोहल्ला स्थित अणु आराधना भवन पहुंची। यहां समस्त श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वी मंडल को सामूहिक वंदना कर विहार की सुख शाता पूछी। वहीं प्रवेश के पश्चात आयोजित धर्मसभा को साध्वी मंडल ने संबोधित किया। श्रावक-श्राविकाओ ने विविध तप के प्रत्यख्यान ग्रहण किए। श्री संघ के अध्यक्ष राजेश सियाल ने बताया कि साध्वी मंडल के सानिध्य में शुक्रवार को प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा. का 66वां जन्म दिवस विविध आराधनाओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर श्रावक श्राविकाएं उपवास, एकासन आदि विविध आराधना करेेंगे । आयोजित गुणानुवाद सभा में साध्वी मंडल प्रवर्तक श्रीजी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। वहीं 25 मार्च को आचार्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. की 13 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई जायेगी। इस अवसर पर 21 मार्च से 25 मार्च तक सतत् पांच दिन तक विविध आराधनाएं संपन्न होगी।
श्री संघ ने समस्त श्रावक -श्राविकाओ से साध्वी मंडल के मिले सानिध्य का व पांच दिवसीय आयोजित समस्त आराधनाओं में पूरा-पूरा लाभ लेने का अनुरोध किया है । साध्वी मंडल के प्रतिदिन प्रवचन अणु आराधना भवन पर हो रहे हैं वही दोपहर में ज्ञान चर्चा , शाम को देवसी प्रतिक्रमण आदि आराधनाएं संपन्न हो रही है ।
Author: MP Headlines


















