सीएमओ शर्मा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कीअपील – 15 दिवस में ईकेवाईसी अपडेट करवा लेवे

सैलाना। सैलाना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा जनहित को देखते हुए नगर के समस्त नागरिकों को से अपील की गई है कि आप अपनी समग्र आईडी व आधार कार्ड अपने नजदीकी एमपी आनलाईन सेंटर पर ले जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य की समग्र आईडी की ई केवाईसी 15 दिवस के भीतर करवाना सुनिश्चित करें।

समस्त प्रकार की शासकीय योजनाओं एवं समस्त प्रकार के प्रमाण पत्रों को बनवाने हेतु समग्र आईडी की ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है अतः 15 दिवस के भीतर अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की समग्र आईडी की ई केवाईसी एमपी आनलाईन सेंटर पर जाकर करावे तथा निर्बाध रूप से योजनाओं का लाभ लेवे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp